मोरानहाट: 'दिव्य काशी, भव्य काशी' स्वच्छता अभियान - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मोरानहाट: 'दिव्य काशी, भव्य काशी' स्वच्छता अभियान



दयानंद सिंह

मोरानहाट। सुबह कंधे पर कुदाल और हाथ में झाड़ू लेकर माहमारा के विधायक एवं असम सरकार के कैबिनेट मंत्री जोगेन मोहन मोरान शहर मे निकले, तो समझते देर नहीं लगी कि वे सफाई अभियान में जा रहे हैं।मोरान शिवमंदिर प्रांगण मे मंत्री महोदय ने अपने सहयोगियों के साथ सफाई अभियान चलाया।उसके बाद शहर में झाड़ू लगाया और टोकरी में कचरा उठाया।मोदी जो न कराएं। मंत्री जी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वाराणसी में 800करोड़ रुपए की लागत से बने काशी धाम कारीडोर का उद्घाटन करने वाले हैं। उन्होंने नारा दिया है-दिव्य काशी ,भव्य काशी ।श्री श्री काशी विश्वनाथ धर्म यात्रा के उपलक्ष्य में मंदिर और धार्मिक स्थलों में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।इसी कड़ी में मंत्री जी ने शिवमंदिर में और मोरान के विधायक चक्रधर गोगोई ने कुशल नगर नामघर प्रांगण में सफाई अभियान चलाया। इस कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं, मोरान पौर सभा के भावी वार्ड प्रत्याशियों और पार्किंग कर के लेसियों ने बढ चढ कर भाग लिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें