ओमप्रकाश तिवारी व राजेश राठी
लखिमपुर। लखिमपुर जिले के रंगाजान के सांतिपुर एलपी स्कूल के मैदान में आज केoरि०पु० बल की 30वी बटालियन द्वारा सिविक एक्शन कार्यक्रम के तहत एक निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया था । उक्त चिकित्सा शिविर में आज लगभग 300 लोगों ने अपने अपने स्वास्थ्य की परीक्षा करवाई जिन्हें वहां पर चिकित्सा कर रहे चिकित्सकों द्वारा निर्धारित औषधि केoरि०पु० बल की 30वी बटालियन ने यथासंभव अपनी ओर से निशुल्क वितरण की ।उल्लेखनीय है कि केoरि०पु० बल के आदर्श वाक्य "उत्कृष्ठता हमारा संकल्प" के तहत दूर दराज ग्रामीण क्षेत्रो के जरुरत मन्द लोगो के बीच उनके स्वास्थ्य की जांच एवं बीमारी के अनुसार यथासंभव दवा उपलब्ध / वितरण कराने का कार्यक्रम समय-समय पर किया जाता है तथा इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए पुलिस महानिरिक्षक परिचालन सरबजीत सिंह, पुलिस उप महानिरिक्षक रेंज एस०एस० रावत तथा कमाण्डेन्ट अरुण कुमार मीणा के मार्गदर्शन में राहुल कान्त साहू द्वितीय कमान अधिकारी के कर कमलो द्वारा आज लखीमपुर के रंगाजान के शांतिपुर एलपी स्कूल मैदान में यह कार्यकर्म आयोजित किया गया था । इस कार्यक्रम के तहत शान्तिपुर गांव के लोगों एवम आसपास के लोगों के स्वास्थ्य की जांच एवं उनकी बीमारी से संबंधित मुफत दवा उपलब्ध कराने का लघु प्रयास किया गया।
उल्लेखनीय है कि 30 वी बटालियन केoरि०पु० बल चारिद्वार मुख्यालय द्वारा सोनितपुर विश्वनाथ और लखिमपुर जिलो में परिचालन एवं कानून व्यवस्था के साथ- साथ ग्रामीण क्षेत्रों में समाज कल्याण एवंम जन सुविधाओं के कार्यों का भी उतरदायित्व पिछले कई वर्षो से निभाती आ रही है तथा आगे भी इसी प्रकार यह उतरदायित्व निभाती रहेगी। आज के इस निशुल्ख चिकित्सा शिविर में लखीमपुर जिला उपायुक्त सुमित सत्तवान, के अलावा लखीमपुर पुलिस अधीक्षक वेदांत माधव राजखोया,उप पुलिस अधीक्षक (हेड क्वार्टर ) श्रीमति रूना नियोग, डॉ. रॉहुल आमिन अहमद तथा डॉ करुणा बोरा मुख्य चिकित्सा अधिकारी मेडिकल कॉलेज एण्ड हास्पिटल नार्थ लखिमपुर, रोहिताश्व सहायक कमाण्डेन्ट 30 बटा० के०रि०पु० बल, उदय बाग सहायक कमाण्डेन्ट 30 बटा० के०रि०पु० बल, डॉ सन्नी कुमार चिकित्सा अधिकारी 30 बटा० के०रि०पु० बल, श्रीमति निरामा गोगोई पंचायत प्रेजिडेंट गांव शांतिपुर, केशब गोगोई ग्राम प्रधान, श्रीमति प्रतिभा गोगोई प्रधानाध्यापिका शान्तिपुर एल०पी० विद्यालय तथा शान्तिपुर के व स्थानीय गॉव के लोग उपस्थित थे। राहुल कान्त साहू द्वितीय कमान अधिकारी ने सिविक एक्सन कार्यक्रम की श्रंखला में 30 बटा० के द्वारा आयोजित किये जाने वाले अन्य कार्यक्रमो जैसे कि बस स्टैण्ड / यात्री सेड, पुस्तकालय निर्माण, हैण्ड पम्प निर्माण विभिन्न स्कूलों में शौचालय निर्माण तथा चिकित्सा शिविरो के बारे में बताया। साथ ही साथ उन्होने गाँव के सभी युवाओ को केन्द्रिय सशस्त्र पुलिस बल में आने के लिए प्रेरित भी किया । 30 बटा० के०रि०पु० बल द्वारा आयोजित इस निशुल्क चिकित्सा शिविर ने ग्रामीणों के दिलों में अपार खुशी पैदा की ग्रामीणों ने इस तरह के कार्यक्रम के आयोजन के लिये उनके गाँव के चयन पर 30 बटालियन केoरि०पु० बल और केन्द्र सरकार को धन्यवाद दिया ।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें