होजाई: वरिष्ठ चिकित्सक डॉ सानू सिंह का देहांत, होजाई में शोक की लहर - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

होजाई: वरिष्ठ चिकित्सक डॉ सानू सिंह का देहांत, होजाई में शोक की लहर



निखिल कुमार मुंदड़ा

होजाई। होजाई के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ सानू सिंह का आज देहांत हो गया। मृत्यु के समय उनकी आयु 84 थी। डॉ सिंह कई दिनों से बीमार चल रहे थे और आज इलाज के दौरान उनका देहांत होजाई के हम अस्पताल में हो गया। वह काफी परिचित चिकित्सक, मृदुभाषी,मिलनसार, धार्मिक भावनाओं से ओतप्रोत, जिस से मिलते उनके हो जाते, कर्मठ सामाजिक कार्यकर्ता थे। वह होजाई साहित्य सभा के पूर्व उपाध्यक्ष पद पर रहते हुए अपनी सेवाएं प्रदान की। उन्होंने अवसर प्राप्त होजाई स्वास्थ्य विभाग के उपाध्यक्ष के रूप में ग्रहण किया। उनके देहांत पर होजाई जिला साहित्य सभा, होजाई शाखा साहित्य सभा, मणिपुरी साहित्य परिषद नगांव, नवज्योति क्लब, अंकुर सिंह, शिक्षाविद डॉ शारदानंद देव गोस्वामी, विधायक रामकृष्ण घोष, पूर्व विधायक शिलादित्य देव, मारवाड़ी सम्मेलन होजाई शाखा सहित कई लोगों व संस्थाओं ने गहरा शोक प्रकट किया व दिवंगत आत्मा की सद्गति हेतु परम पिता परमेश्वर से प्रार्थना की और उनके परिवार के सदस्यों हेतु संवेदनाएं व्यक्त की।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें