होजाई: भारतीय मानक ब्यूरो की अहम बैठक - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

होजाई: भारतीय मानक ब्यूरो की अहम बैठक





निखिल कुमार मुंदड़ा

भारतीय मानक ब्यूरो गुवाहाटी कार्यालय के तत्वधान में व होजाई जिला प्रशासन के सहयोग से बुधवार को उपायुक्त कार्यालय के सभागार में होजाई जिला उपायुक्त अनुपम चौधरी की अध्यक्षता में जिला के विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठान व्यवसाई प्रतिष्ठान व पौरसभा के अधिकारी, कर्मचारी की उपस्थिति में एक जागरूकता मुल्क महत्वपूर्ण कर्मशाला आयोजित हुई। उक्त कर्मशाला में भारतीय मानक ब्यूरो के उत्तर पूर्वांचल के ब्यूरो प्रधान सब्यसाची धर ने पावरप्वाइंट प्रोजेक्शन के माध्यम से विभिन्न औद्योगिक, विद्युत सामग्री,शिशु खाद्य सामग्री सहित मोट 318 तरह की सामग्री भारतीय मानक ब्यूरो प्रतिष्ठान आई एस आई (ISI) चिन्ह होना बाध्यता मुल्क है। उन्होंने कहा की क्रेता व विक्रेता दोनों को सतर्क और सजग रहने की जरूरत है।बिना आईएसआई(ISI) चिन्ह के समान ना बेचें और क्रेता ना खरीदें इस उपलक्ष में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में उपायुक्त ने कहा कि ग्राहक अपने साथ-साथ अपने परिवार के सभी सदस्यों के स्वास्थ्य जीवन के लिए आईएसआई चिन्ह युक्त विभिन्न सामग्री जो घरों में व्यवहार में लाते हैं उसे खरीदें। उन्होंने कहा दो चकिया वाहन चालक निम्नस्तर का हेलमेट खरीद कर अपनी जान गंवा देते हैं। अपने जीवन के स्वार्थ में हमेशा आईएसआई(ISI) ब्रांड का ही हेलमेट व्यवहार करें। वही कुछ दिन पूर्व होजाई जिला में उपयुक्त दस्तावेज ना होने के चलते 17 पानी उद्योग को बंद कर दिया गया था इस कदम की भारतीय मानक ब्यूरो ने प्रशंसा की और इसके लिए उपायुक्त अनुपम चौधरी का सम्मान किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें