गोलाघाट: आग में एक घर जलकर राख, एक व्यक्ति झुलसा - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

गोलाघाट: आग में एक घर जलकर राख, एक व्यक्ति झुलसा




गोलाघाट (असम)। गोलाघाट जिला के फरकटिंग के उलुतली में अचानक लगी भयावह आग के दौरान एक व्यक्ति का घर जलकर राख हो गया। हादसे में एक व्यक्ति भी झुलस गया।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि आग लगने की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची अग्निशमन की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। आग बुझाए जाने तक पुतुल बोरा का घर पूरी तरह जलकर राख हो गया।

आग बुझाने के दौरान पुतुल बोरा भी बुरी तरह झुलस गये। जिन्हें इलाज के लिए शहीद कुशल कोंवर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था। इस वजह से यह जानकारी नहीं लग पाई है कि घर में आग कैसे लगी। पुलिस ने आशंका व्यक्त किया है कि शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी होगी। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।(हि.स.)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें