मोरानहाट: आटासू खोवांग आंचलिक समिति का गठन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मोरानहाट: आटासू खोवांग आंचलिक समिति का गठन



दयानंद सिंह

मोरानहाट। अखिल ताई आहोम छात्र संघ (आटासू)बहुत दिनों से आहोम जाति को जनजाति का दर्जा देने की मांग कर रहा है।आटासू के कार्यकर्ताओं ने खोवांग चार आली के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर केन्द्रीय जनजाति मंत्री का पूतला फूंका।जनजाति की मांग मे नारेबाजी की गई।सरकार विरोधी नारे लगाए गए। आटासू के केन्द्रीय सहायक सचिव देवजीत गोगोई ने कहा कि हर सरकार चुनाव के समय जनजाति की बात करती है, चुनाव समाप्त होते ही अपना वादा भूल जाते हैं।अब हम भुलावे मे नहीं आनेवाले।इसके बाद माधकली प्राथमिक विद्यालय प्रांगण में एक सभा का आयोजन कर आटासू की खोवांग आंचलिक समिति को भंग कर नई समिति का गठन किया गया।केन्द्रीय समिति के सहायक सचिव देवजीत गोगोई तथा डिब्रूगढ़ जिला समिति के नवनिर्वाचित सभापति निरुत्तम फूकन ने खोवांग आंंचलिक समिति को शुभकामनाएं दीं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें