क्षेत्रक मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल, रंगिया ने मनाया सशस्त्र सीमा बल का 58 वां स्थापना दिवस - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

क्षेत्रक मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल, रंगिया ने मनाया सशस्त्र सीमा बल का 58 वां स्थापना दिवस






अरुणा अग्रवाल

क्षेत्रक मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल, रंगिया द्वारा 20 दिसम्बर 2021 को सशस्त्र सीमा बल का 58 वां स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया । इस अवसर पर भिन्न-भिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन श्री जगदीप पाल सिंह , उप महानिरीक्षक क्षेत्रक मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल, रंगिया की अगुवाही में किया गया। भारत चीन युद्ध 1962 के पश्चात सशस्त्र सीमा बल का गठन 20 दिसम्बर 1963 को विशेष सेवा ब्यूरो के रूप में हुआ था, बल का प्राथमिक कार्य भारत की विदेश खुफिया संस्था ( RAW ) के लिए सशस्त्र सहायता प्रदान करना था , जिसका उद्देश्य सीमा की आबादी मे राष्ट्रीयता की भावनाओ को उत्पन्न करना और प्रतिरोध के लिए अपनी क्षमताओ को विकसित करने में उनकी सहायता करना था । 15 जनवरी , 2001 मे SSB को कैबिनेट से गृह मंत्रालय में स्थानांतरित कर दिया गया और वर्तमान मे SSB 19 जून , 2001 से भारत नेपाल सीमा 1751 किलोमीटर व 12 मार्च , 2004 से भारत भूटान सीमा 699 किलोमीटर लंबी सीमा की निगरानी कर रहा है । दिनाँक 15 दिसम्बर , 2003 को एसएसबी का नाम " विशेष सेवा ब्यूरो " से " सशस्त्र सीमा बल " रखा गया । श्री जगदीप पाल सिंह , उप महानिरीक्षक क्षेत्रक मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल , रंगिया की उपस्थित मे कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया । जिसमे उनके साथ डा . चन्दन तालुकदार , CVO ( SG ) , श्री संजीव कुमार सिंह , सेकंड इन कमांड , श्री शिवजीत सिंह , उप कमांडेंट ( संचार ) , श्री अशोक कुमार नाथ , सहायक कमांडेंट ( मंत्रालिक ) , श्री नवजीत दास , सहायक अभियंता , अधीनस्थ अधिकारी एवं जवान भी सम्मिलित रहे । उप महानिरीक्षक द्वारा प्रतीक चिन्ह देकर मुख्य अतिथिगण का स्वागत किया गया । " सशस्त्र सीमा बल दिवस " के अंतर्गत भिन्न - भिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन दिनाँक 13 दिसम्बर 2021 से लेकर 20 दिसम्बर 2021 ( जैसे- रस्साकस्सी खेल और महिला कार्मिको की हथियार प्रशिक्षण का प्रदर्शन , स्कूलों के बच्चो द्वारा वाद विवाद प्रतियोगिता ) तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया एवं विजेता प्रतिभागियों को भी पुरस्कार से सम्मानित किया गया । कार्यक्रम समापन की और बढ़ते हुए मुख्य अतिथि को इस दिन विशेष संबन्धित प्रेरक विचार प्रस्तुत किए गए तथा उप महानिरीक्षक द्वारा आभार प्रकट किया गया । अंत में उप महानिरीक्षक महोदय द्वारा महानिदेशक सशस्त्र सीमा बल का संदेश पढ़कर सुनाया गया जिसमे महानिदेशक सशस्त्र सीमा बल " सशस्त्र सीमा बल दिवस " के शुभ अवसर पर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बहुत - बहुत शुभकामनाएं दीं बैंड प्रदर्शन के साथ " स्थापना दिवस समारोह का समापन्न हुआ ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें