दयानंद सिंह
मोरानहाट। डिब्रूगढ़ जिला अंतर्गत टिंगखांग के मुक्तनाथ प्राथमिक विद्यालय प्रांगण में असंगठित श्रमिक जागरूकता और ई श्रम पंजीकरण शिविर का आयोजन जिला प्रशासन ने किया। शिविर मे केन्द्रीय पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस, श्रम और नियुक्ति विभाग के राज्य मंत्री रामेश्वर तेली, स्थानीय विधायक एवं असम सरकार के कैबिनेट मंत्री विमल बोरा ,डिब्रूगढ़ के उपायुक्त विश्वजीत पेगु सहित प्रसाशनिक अधिकारी मौजूद थे।परंपरागत स्वागत के बाद केंद्र और राज्य सरकार की जनहित योजनाओं के विषय में मंत्री विमल बोरा ने उपस्थित लोगों को जानकारी दी।मंत्री तेली ने कहा कि विरोधी जनता कोभ्रमित करते हैं जबकि सरकार मोदीजी के नेतृत्व में विकासमूलक कार्यों को पूरा करने में लगी है।सरकार ने प्रदूषित धुआं से महिलाओं को मुक्ति दिलाने के लिए मुफ्त गैस कनेक्शन देने का साहसिक कदम उठाया।असंगठित श्रमिकों के हितार्थ ई श्रम पंजीकरण किया जा रहा है ताकि समय पर उन्हें आर्थिक मदद दी जा सके। मंत्री तेली और वोरा ने हिताधिकारियों को मुफ्त गैस कनेक्शन के कागजात और ई पंजीकरण के पत्र सौंपा।हिताधिकारियों ने सरकार को धन्यवाद दिया।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें