डिब्रूगढ़ में मारवाड़ी सम्मेलन ने मनाया सम्मेलन का 87 वां स्थापना दिवस, आयोजित हुए कई कार्यक्रम - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

डिब्रूगढ़ में मारवाड़ी सम्मेलन ने मनाया सम्मेलन का 87 वां स्थापना दिवस, आयोजित हुए कई कार्यक्रम


सुमन शर्मा

डिब्रूगढ़ । देश के विभिन्न भागों के साथ ही डिब्रूगढ़ में भी अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन का 87 वां स्थापना दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसके तहत दिन के 11.30 बजेे समाज के सात वयोवृद्ध समाजबंधु व महिला श्रीमती राजकुमारी लोहिया, महावीर प्रसाद केजड़ीवाल ( अधिवक्ता ), श्याम सुंदर चमडिया, पं. विद्याधर चतुर्वेदी , मोहनलाल केडिया, महावीर गोयनका ( महालया रोड ) एवं प्रसन्न कुमार जैन ( पाटनी ) का उनके निवास स्थान पर जाकर उनका फुलाम गमछा , शॉल , एक पौधा एवं एक प्रशस्ति पत्र आदि प्रदान कर अभिनंदन किया गया। जिसमें शाखाध्यक्ष विजय खेमानी, मंत्री लखी जाजोदिया, डा महेश जैन, सुमन शर्मा, पवन जाजोदिया, ललित चमडिया, सुनीता खेमानी, रेखा जाजोदिया, ऋतु लोहिया एवं पत्रकार संदीप अग्रवाल ने भाग लिया। इसके पश्चात सम्मेलन के सदस्यों ने शहर के बागची पाड़ा स्थित कल्याण आश्रम के बच्चों व कर्मचारियों के बीच फलों का वितरण किया गया। सम्मेलन की ओर से कल्याण आश्रम के व्यवस्थापक एवं सक्रिय सदस्य रमेश सिंघानिया को भी फुलाम गमछा से सम्मानित किया।
इस अवसर पर कल्याण आश्रम की ओर से कल्याण आश्रम महिला समिति की अध्यक्षा रितु लोहिया ने मारवाड़ी सम्मेलन के सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। इसके बाद सांय 6 बजे से मारवाड़ी सम्मेलन , डिब्रूगढ़ के संयुक्त सचिव सुरेश अग्रवाल के निवास पर कार्यकारिणी की एक विचार गोष्ठी आयोजित की गयी। जिसका विषय था "सम्मेलन एवं सामाजिक समरसता" इस विचार गोष्ठी का संचालन प्रान्तीय पदाधिकारी व शाखा सलाहकार बसन्त गाडोदिया ने किया | उक्त सभा में सम्मेलन के वरिष्ठ सदस्य एवं सलाहकार देवी प्रसाद बागडोदिया , अध्यक्ष विजय खेमानी , मंत्री लखी जाजोदिया , सुरेश अग्रवाल, सुमन शर्मा , विजय नाउका , पवन जाजोदिया , पुरुषोत्तम शर्मा , कैलास धानुका , डॉ महेश जैन एवं डूंगरमल अग्रवाल एवं पवन गाड़ोदिया सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे। सभी लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए। सभी कार्यक्रम बेहद ही सफल रहे। अंत में शाखाध्यक्ष विजय खेमानी ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें