प्रदीप भुवालका सचीव व कृष्ण कुमार जालान कोषाध्यक्ष मनोनीत
गुवाहाटी। पूर्वोत्तर की सबसे प्रतिष्ठित व अग्रणी सामाजिक संस्था गौहाटी गौशाला के आगामी सत्र 2022-24 के लिए अध्यक्ष, मंत्री, कोषाध्यक्ष एवं कार्यकारिणी की घोषणा निर्विरोध रूप से कर दी गई है। चुनाव अधिकारी भगवती प्रसाद खेमका व सह चुनाव अधिकारी सुशील डागा ने बताया कि हर 3 वर्ष बाद होने वाले आम चुनावों में इस बर्ष प्रतिद्वंदिता न होने के कारण सभी श्रेणी के सदस्यों को निर्विरोध विजयी घोषित कर दिया गया। संरक्षण श्रेणी में महेश कुमार झुरिया, प्रदीप भुवालका, प्रेम कुमार कयाल, प्रमोद हरलालका (लाला), सुमित सराफ को निर्विरोध विजयी घोषित कर दिया गया। आजीवन श्रेणी में अनिल कुमार थर्ड, दिनेश अग्रवाल लाडसरीया, गौरव सिवोटीया, गौतम शर्मा, कृष्ण कुमार जालान, निर्मल तिवारी, राजेश हंसारिया, शिवप्रसाद भीमसरिया, शिवकुमार गोयल, सीताराम बिहानी को निर्विरोध विजयी घोषित किया गया। साधारण श्रेणी में विकास गुप्ता, मक्खन अग्रवाल, मनोज कुमार जालान, रमेश पारीक, संजय तुलसयान को विजयी घोषित किया गया। सभी विजेता सदस्यों ने सर्वसम्मति से जयप्रकाश गोयंका, को आगामी तीन वर्षों के लिए अध्यक्ष पद की बागडोर थमा दी। प्रदीप भुवालका ने मंत्री का पद प्राप्त किया एवं कृष्ण कुमार जालान को कोषाध्यक्ष पद के लिए मनोनीत किया गया। पदाधिकारियों का चयन होते ही समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने अध्यक्ष, मंत्री व कोषाध्यक्ष को बधाई संदेश भेजने शुरू कर दिए। समाज के लोगों ने गौशाला के हितों को देखते हुए निर्विरोध रूप से चुनाव प्रक्रिया को संपन्न करवाने के लिए सभी उम्मीदवारों को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर गौशाला के ट्रस्टी गण एवं विजयी कार्यकारिणी सदस्यों ने अपने अधिकारों का प्रयोग करते हुए ललित धानुका और संजय मोर (पप्पू) को नए सदस्य के रूप में मनोनीत किया। गौरतलब है कि गौशाला के संविधान के अनुसार विजयी कार्यकारिणी सदस्य सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद का चुनाव करते हैं। उसके पश्चात अध्यक्ष स्वयं अपने अधिकारों का प्रयोग करते हुए सचिव, दो उपाध्यक्ष, दो संयुक्त मंत्री और कोषाध्यक्ष का चयन करते हैं। इसी कड़ी में आज सचिव और कोषाध्यक्ष का चयन किया गया। आने वाले दिनों में कार्यकारिणी की प्रथम बैठक में अन्य पदाधिकारी और उप समितियों का गठन कर उनका दायित्व विभिन्न सदस्यों को दिया जाएगा।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें