गायक बिपिन साउडांग के संगीत एलबम का लोकार्पण - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

गायक बिपिन साउडांग के संगीत एलबम का लोकार्पण




दयानंद सिंह


मोरानहाट। बिपिन साउडांग असम संगीत जगत में परिचय के मोहताज नहीं है।वे अपने आप को असम और जातीय प्रेमी बताते हैं।शुरू मे उनके गीत असम के हीत मे लड़ने वालो के लिए थे ।मगर धीरे धीरे सामान्य और बिहु गीतों के लिए वे प्रसिद्ध हो गए।आज अपने 49वें जन्मदिन और नव वर्ष के शुभ अवसर पर असम वासियों को एक एलबम उपहार दिया। मोरान स्थित अपने आवास पर एक संक्षिप्त कार्यक्रम में जन्म दिन का केक काटने के बाद बिपिन साउडांग के ज्येष्ठ भ्राता धर्मेश्वर साउडांग ने " डिस्को - डांसर "नामक असमीया संगीत एलबम का लोकार्पण किया।गायक ने बताया कि उनके गायक बनने के पीछे बड़े भाई हैं जो उन्हें उत्साहित करते , सुन्दर और सही शब्दों का व्यवहार करने की प्रेरणा देते।उन्होंने बड़े भाई को गुरु बताया।कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों,पत्रकार सुभित क्षेत्री , बासा बोरा, दयानंद सिंह ,अनिमा सेतिया ,लोहित गोगोई ने अपने-अपने भाषण में बिपिन साउडांग को जन्मदिन की बधाई के साथ सफलता की शुभकामनाएं दीं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें