गोलाघाट का स्कूली छात्र आईआईटी टेक फेस्ट में चमका  - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

गोलाघाट का स्कूली छात्र आईआईटी टेक फेस्ट में चमका 

 



अमित नागोरी


दसवीं कक्षा के एक छात्र ने IIT मुंबई टेक फेस्ट में दूसरा रैंक हासिल कर गोलाघाट और असम का नाम रौशन किया है। गोलाघाट जातीय विद्यालय के मुक्काबीर रहमान ने IIT मुंबई टेक फेस्ट में भाग लिया, जिसे एशिया का सबसे बड़ा तकनीकी उत्सव माना जाता है।

प्रतियोगिता के प्रारंभिक दौर में मुक्काबीर रहमान ने दूसरा स्थान हासिल किया। गौरतलब है कि टेक फेस्ट में दुनिया भर के इकतीस विश्वविद्यालयों के दस हजार से अधिक छात्रों ने भाग लिया था और मुक्कबीर एकमात्र स्कूली छात्र था जिसे इसमें भाग लेने का अवसर मिला था।

फाइनल के लिए योग्य शीर्ष पांच संस्थान चंडीगढ़ विश्वविद्यालय, गोलाघाट जातीय विद्यालय, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, पंजाब, गुजरात तकनीकी विश्वविद्यालय और आईआईटी मद्रास हैं।  फाइनल मुकाबले 3 जनवरी को होंगे । विश्वविद्यालयों के हौड़ में स्कूली छात्र द्वारा स्थान अर्जित किये जाना अपने आप मे एक मिसाल है । 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें