रंगिया में उपस्थित हुए निचले असम संमंडल के आयुक्त-सचिव नार्लीकर - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

रंगिया में उपस्थित हुए निचले असम संमंडल के आयुक्त-सचिव नार्लीकर


अरुणा अग्रवाल


एआरओ, बीएलओ के साथ की समीक्षा बैठक

जिला चुनाव अधिकारी के साथ रंगिया मतदान केंद्र का किया पर्यवेक्षण

निचले असम समण्डल के आयुक्त-सचिव तथा निर्वाचन क्षेत्र मतदाता सूची के पर्यवेक्षक डॉ. जयंत नार्लीकर (भा.प्र.सेवा ) रंगिया निर्वाचन जिला के विशेष संछिप्त संसोधन, 2022 का मुआयना करने मंगलवार को रंगिया पहुचे, उन्होंने निर्वाचन क्षेत्र के जिला निर्वाचन अधिकारी तथा रंगिया के महकमाधिपति स्वप्निल पाल (भा.प्र.सेवा ) की उपस्थिति में महकमाधिपति कार्यालय के सभागार में सहायक रिटर्निंग अधिकारी, बीएलओ सुपरभाइजर और बीएलओ के साथ समीक्षा बैठक की। इस मौके पर फुलाम गामोछा, जापी और होराई से आयुक्त-सचिव का अभिनंदन किया गया तथा रंगिया निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची के संछिप्त संशोधन के कार्य की अग्रगति के संदर्भ मे आयुक्त सचिव को जिला निर्वाचन अधिकारी ने विस्तार जानकारी दी। बैठक में आयुक्त-सचिव के स्टाफ अधिकारी देवजीत बरुआ को भी सम्मानित किया गया। इस समीक्षा बैठक में 57 नम्बर रंगिया विधानसभा क्षेत्र की सहकारी रिटर्निंग अधिकारी तथा रंगिया की चक्राधिकारी लीना कुमारी पावे, 56 नम्बर कमलपुर विधानसभा क्षेत्र के सहकारी रिटर्निंग अधिकारी तथा चक्राधिकारी परीक्षित फुकन, निर्वाचन अधिकारी डॉ नील हरित कौशिक, महकमा के जनसम्पर्क अधिकारी हेमंत कुमार शर्मा भी उपस्थित थे। बैठक के अंत में आयुक्त-सचिव नर्लिकर ने जिला निर्वाचन अधिकारी तथा महकमाधिपति स्वप्निल पाल एवं अन्य अधिकारियों के साथ रंगिया निर्वाचन क्षेत्र में बने मतदान केंद्र की संरचना की जानकारी ली।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें