मुख्यमंत्री ने कार्यान्वयन ढांचा विकसित करने का दिया निर्देश
गुवाहाटी। मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा रविवार को जनता भवन में अगले साल होने वाले गुणोत्सव की विस्तृत रूपरेखा पर चर्चा के लिए हुई बैठक में शामिल हुए। इस पहल के तहत किए जाने वाले शैक्षिक मूल्यांकन के लिए मापदंडों में बदलाव के साथ विस्तृत रूपरेखा पर चर्चा करते हुए, बैठक में अगले साल दो चरणों में गुणोत्सव आयोजित करने का निर्णय लिया गया। गुणोत्सव का पहला चरण अगले साल 05 से 07 अप्रैल तक और दूसरा चरण 20 से 22 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा।
प्रस्तावित गुणोत्सव में 42,51,524 छात्रों को कवर करने वाले 46,251 सरकारी, प्रांतीय और चाय बागानों के प्रबंधन वाले स्कूल शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को गुणवत्ता पर ध्यान केंद्रित करते हुए कार्यान्वयन ढांचा विकसित करने और बेहतर शिक्षण परिणामों के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए कहा। बैठक में सलाहकार शिक्षा डॉ. ननी गोपाल महंत, प्रमुख सचिव शिक्षा बी कल्याण चक्रवर्ती सहित शिक्षा विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। (हि.स.)








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें