गुवाहाटी। पूर्वोत्तर सीमा रेल (पूसीरे) के रेलवे सुरक्षा बल (रेसुब) के जवान की तत्परता ने गंभीर दुर्घटना से एक वृद्ध आदमी की जान बचाई। ड्यूटी पर साहस और सतर्कता का एक बेहतरीन कार्य प्रदर्शित करते हुए, तिनसुकिया मंडल के रेसुब हेड कांस्टेबल एबी सिकदर ने तिनसुकिया रेलवे स्टेशन पर 15603 गुवाहाटी-लिडो इंटरसिटी एक्सप्रेस में चढ़ते समय वृद्ध व्यक्ति की जान बचाई।
पूसीरे की मुख्य जनसंपर्क अधिकारी गुनीत कौर ने आज बताया कि शनिवार को तिनसुकिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या दो पर एक वृद्ध व्यक्ति सामान लेने के लिए ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान ट्रेन खुल गयी और उसका पैर फिसलने के कारण कुछ दूरी तक वह घिसटता गया। यह देखकर हेड कांस्टेबल एबी सिकदर ने तुरंत उसे बाहर खींचकर यात्री को जानलेवा चोट से बचा लिया। (हि.स.)








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें