होजाई साहित्य सभा एक वर्षीय कार्यक्रमों के साथ स्वर्ण जयंती मनाने जा रही है - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

होजाई साहित्य सभा एक वर्षीय कार्यक्रमों के साथ स्वर्ण जयंती मनाने जा रही है



निखिल कुमार मुंदड़ा

होजाई। असम साहित्य सभा के अंतर्गत श्रेष्ठ शाखा के रूप में स्वीकृत होजाई शाखा अपने प्रतिष्ठा के 50 वर्ष में पदार्पण करने जा रही है। इस गौरवपूर्ण 50 वर्ष को यादगार बनाने के उद्देश्य से होजाई साहित्य सभा ने एक वर्षीया कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की है। स्वर्ण जयंती के उपलक्ष में एक वर्षीय कार्यक्रमों का शुभारंभ 19 दिसंबर को स्थानीय साहित्यरति लक्ष्मीनाथ बेजबरुआ भवन प्रांगण में असम साहित्य सभा के 50 ध्वज फहरा कर किया जाएगा। ध्वज फहराने के पश्चात स्मृति तर्पण साहित्यिक व शिक्षाविद डॉ शारदानंददेव गोस्वामी करेंगे। वही इसके साथ संगति रखते हुए प्रात 10:30 बजे से बहुभाषिक कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया जाएगा। कवि सम्मेलन का संचालन नगांव महाविद्यालय के अध्यक्ष, विशिष्ट कवि व शिक्षाविद डॉ शरत बरकटकी करेंगे। इस आशय की जानकारी होजाई साहित्य सभा के अध्यक्ष शमशुल हक व सचिव खगेंद्र दाहाल ने दी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें