नगांव (असम)। नगांव जिला के कलियाबर के उलीवनी थाना के एक पुलिस अधिकारी का बेटा पिस्तौल की गोली चलने की वजह से घायल हो गया।
पुलिस ने मंगलवार को बताया कि बीती रात पुलिस थाना के सरकारी आवास में सब इंस्पेक्टर तिलक बरदलै का पुत्र अपने पिता की पिस्तौल को लेकर खेलने लगा, इसी दौरान अचानक पिस्तौल से गोली चल गई, जिसके चलते वह घायल हो गया।
घटना की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने पुलिस अधिकारी के चार वर्षीय बेटे मनोज बरदलै को इलाज के लिए जखलाबंधा चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टरों ने उन्नत चिकित्सा के लिए तेजपुर मेडिकल कालेज अस्पताल में रेफर कर दिया है। घटना के संबंध में पुलिस की जांच जारी है। (हि.स.)







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें