हल्दिया रिफाइनरी में बड़ी आग, तीन मजदूरों की मौत, 50 से अधिक घायल - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

हल्दिया रिफाइनरी में बड़ी आग, तीन मजदूरों की मौत, 50 से अधिक घायल



कोलकाता। पश्चिम बंगाल के हल्दिया ऑयल रिफाइनरी के एक टावर में आज अपराह्न बड़ी आग लग गई, जिसमें झुलसने से तीन मजदूरों की मौत हो गई है जबकि 50 से अधिक लोग घायल हैं।


अग्निशमन विभाग की ओर से बताया गया है कि तेल रिफाइनरी केंद्र होने की वजह से आग को काबू करना आसान नहीं था। आग की चपेट में आने वालों में से 16 की हालत गंभीर है, जिन्हें हल्दिया से ग्रीन कॉरिडोर कर कोलकाता लाया गया है।

ऑयल रिफाइनरी के सूत्रों ने बताया है कि दोपहर 2:00 बजे के करीब एक टावर में पहले आग लगी थी। वहां सारे मजदूर काम कर रहे थे, जिन्होंने आग की लपटें देखने के बाद भागने की कोशिश की लेकिन ज्वलनशील पेट्रोलियम उत्पादों की मौजूदगी की वजह से चारों तरफ से आग बढ़ गई। इसकी चपेट में आकर तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 50 से अधिक लोग आग की चपेट में आने की वजह से झुलस गए हैं।

आग लगने पर पहले कारखाने की अग्निशमन गाड़ियां आग को काबू करने में जुटीं लेकिन बाद में जिला प्रशासन की अग्निशमन गाड़ियां भी मौके पर पहुंचीं। बताया गया है कि आग को काबू कर लिया गया है लेकिन कूलिंग का काम चल रहा है। जो लोग जख्मी हुए हैं, उनमें से अधिकतर ठेके पर काम करने वाले मजदूर हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें