प्रथम सीडीएस जनरल बिपिन रावत को केदार रोड वासियों ने दी श्रद्धांजलि - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

प्रथम सीडीएस जनरल बिपिन रावत को केदार रोड वासियों ने दी श्रद्धांजलि

 



गुवाहाटी। देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल बिपिन रावत के निधन के बाद देश दुनिया के लोग भारतीय सेना में उनके योगदान के लिए श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी कई जनरल बिपिन रावत के निधन पर शोक व्यक्त कर रहे हैं। नगर के केदार रोड में भी रविवार सुबह एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। भाजपा नेता प्रमोद स्वामी सहित अन्य लोगों ने सीडीएस बिपिन रावत को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह में कपूरचंद पाटनी, विनोद बड़जात्या, हीरालाल महनोत, प्रेमचंद खजांची, प्रदीप जैन, जितेंद्र जैन, राजेश पाटनी, पिंकू पांड्या, मुकेश कुमार पाटनी, सुधीर पाटनी, विनय पाटनी उपस्थित थे। महिलाओं में फूल माला देवी पाटनी, सीमा पाटनी, बिणा पाटनी, पायल पाटनी, पुष्पा देवी पाटनी, डिंपल पाटनी और संगीता स्वामी ने उपस्थिति दर्ज कराई। बच्चों में नेहल जैन, ओजस जैन, लगन, दिविध जैन ने भाग लिया। उपस्थित स्थानीय लोगों ने स्वर्गीय रावत के चित्र के आगे पुष्प अर्पित करके अपनी श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रीय गान के साथ इस सभा का समापन किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें