एलआईसी को मिली इंडसइंड बैंक में हिस्सेदारी बढ़ाने की मंजूरी - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

एलआईसी को मिली इंडसइंड बैंक में हिस्सेदारी बढ़ाने की मंजूरी


नई दिल्ली। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) को इंडसइंड बैंक में 10 फीसदी तक हिस्सेदारी बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। निजी क्षेत्र के इस बैंक ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इंडसइंड बैंक ने शेयर बाजारों को दी गई नियामकीय सूचना में बताया कि उसे 9 दिसंबर को आरबीआाई से सूचना मिली कि उसने बैंक के शेयरधारक एलआईसी को कुल जारी और चुकता पूंजी का 9.99 फीसदी तक हासिल करने की मंजूरी दे दी है। सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनी एलआईसी के पास इस वक्त बैंक की कुल जारी और चुकता पूंजी का 4.95 फीसदी हिस्सा है। उल्लेखनीय है कि बैंक रेग्युलेटर की मंजूरी 'शेयरों के अधिग्रहण और निजी क्षेत्र के बैंकों के वोटिंग के लिए पूर्व मंजूरी' के साथ-साथ सेबी के नियमों, और सभी दिशा-निर्देशों या विनियमों के अनुपालन के अधीन है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें