पूजा माहेश्वरी
नगांव। लियो क्लब ऑफ नगांव सिटी ने क्रिसमस के मौके पर जरुरतमंद लोगों के बीच गर्म कपड़े वितरित किए । मदर टेरेसा होम में रह रहे लोगों को गर्म कपड़े वितरित किए गए । वितरित की गई सामग्री में मफलर , मौजें , टोपी , विभिन्न तरह के फल तथा अन्य जरुरी सामग्री का वितरण किया । अभी चल रहे मौसम के अनुसार विभिन्न तरह की सामग्री मिलने पर लोगों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने लियो क्लब ऑफ नगांव सिटी के सदस्यों को धन्यवाद दिया । इस मौके पर लियो क्लब ऑफ नगांव सिटी के अध्यक्ष लियो सुभम अग्रवाल के नेतृत्व में लियो निहाल केजरीवाल , लियो विधि दादलिका , लियो पुलकित कोठारी , लियो कुणाल अग्रवाल और लियो गौरव तोदी का सराहनीय योगदान रहा । लियो निहाल केजरीवाल ने कहा कि जरुरतमंदो के चेहरे पर मुस्कान देख लियो क्लब ऑफ नगांव सिटी के सभी सदस्यों को एक गजब का सुकुन मिला ।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें