गुवाहाटी। पूर्व रेल के मालदा मंडल में ट्रैक नवीनीकरण एवं रखरखाव कार्य और उत्तर रेल के फिरोजपुर मंडल में किसान आंदोलन के कारण कुछ ट्रेनों की सेवाओं को रद्द/शॉर्ट ऑरिजिनेट करने का निर्णय लिया गया है। कुछ ट्रेनों का परिचालन 21 जनवरी, 2022 तक रद्द रहेगा।
पूर्वोत्तर सीमा रेल की मुख्य जनसंपर्क अधिकारी गुनीत कौर ने मंगलवार को बताया है कि किसान आंदोलन के कारण रद्द/ शॉर्ट ऑरिजिनेशन होने वाली ट्रेनों में ट्रेन संख्या 04654 अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी स्पेशल 29 दिसम्बर को रद्द रहेगी, जिसके परिणामस्वरूप ट्रेन संख्या 04653 न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर स्पेशल 31 दिसम्बर को रद्द कर दी गयी है।
29 दिसम्बर को यात्रा करने वाली ट्रेन संख्या 15656 श्री माता वैष्णो देवी कटरा - कामाख्या एक्सप्रेस और ट्रेन संख्या 15652 जम्मूतवी - गुवाहाटी एक्सप्रेस उत्तर रेल में किसान आंदोलन के कारण अंबाला छावनी जंक्शन से शुरू होगी।
जिन ट्रेन को रद्द किया जा रहा है उनमें ट्रेन संख्या 12363 कोलकाता-हल्दीबाड़ी एक्सप्रेस 28 और 30 दिसम्बर 2021 तथा 1, 4, 6, 8, 11, 13, 15, 18 और 20 जनवरी, 2022 को रद्द रहेगी। परिणामस्वरूप हल्दीबाड़ी से रवाना होने वाली 12364 हल्दीबाड़ी-कोलकाता एक्सप्रेस 29 और 31 दिसम्बर, 2021 तथा 2, 5, 7, 9, 12, 14, 16, 19 और 21 जनवरी, 2022 को रद्द रहेगी। (हि.स.)







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें