एनईपीएल के पांचवें दिन खेले गए 6 मैच - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

एनईपीएल के पांचवें दिन खेले गए 6 मैच

 


गुवाहाटी : मारवाड़ी युवा मंच गुवाहाटी शाखा के क्रिकेट टूर्नामेंट एनईपीएल (सीजन-5) के पांचवें दिन छह मैच खेले गए। नगर के जजेज फील्ड एवं लताशील फील्ड में आयोजित खेल में मास्टर ब्लास्टर्स, नामेरी टाइगर्स, केकेसार, रजत लायंस, पैंथर्स एवं गुवाहाटी ग्रींस ने जीत दर्ज की। इसी के साथ सेमी फाइनल में पहुंचने वाली टीमों में पार्टन स्ट्राइकर्स, पैंथर्स, मास्टर ब्लास्टर्स व फॉल्कंस शामिल हैं। कल खेले जाने वाले सेमीफाइनल में स्पार्टंस, गुवाहाटी ग्रीन्स,मास्टर ब्लास्टर और पैंथर्स अपना दम खम दिलाने मैदान मैं उतरेंगे । सेमी फाइनल में जीतने वाली विजेताओं के बीच फाइनल मैच रविवार को खेला जाएगा। आज पहला मैच एसजे वारियर्स एवं मास्टर ब्लास्टर्स के बीच खेला गया। जिसमें मास्टर्स ब्लास्टर्स ने एसजे वारियर्स को 2 विकेट से हराकर मैच को अपने नाम कर लिया। मैच में शानदार प्रदर्शन करने के लिए आशीष अग्रवाल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं दूसरा मैच थंडर्स एवं नामेरी टाइगर्स के बीच खेला गया, जिसमें नामेरी टाइगर्स ने थंडर्स को 1 विकेट से हराकर जीत को अपनी झोली में डाला। इस मैच में यश अग्रवाल को बेहतर प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं तीसरा मैच केकेआर एवं पांडवाज के बीच खेला गया। केकआर ने पांडवाज को 59 रनों से हराकर मैच पर कब्जा कर लिया। इस खेल में शानदार प्रदर्शन कर अर्पित जैन को ऑफ द मैच चुना गया। चौथा मैच रजत लायंस एवं बालाजी रायल्स के बीच खेला गया, जिसमें रजत लायंस ने बालाजी रॉयल्स को 9 रनों हराकर जीत दर्ज की। इस खेल में शानदार प्रदर्शन करने के लिए रोहन रौनक कुंडलिया को मैन ऑफ द मैच चुना गया। पांचवां मैंच स्पार्टन स्ट्राइकर व पैंथर्स के बीच खेला गया, जिसमें स्पार्टन स्ट्राइकर्स ने पैंथर्स को 8 विकेट से हराकर मैच को अपने नाम किया। इस मैच के मैन ऑफ द मैच रहे अनिल चौधरी। आज के टूर्नामेंट का छठा व अंतिम मैच गुवाहाटी ग्रींस एवं फॉल्कांस के बीच खेला गया, जिसमें गुवाहाटी ग्रींस ने फॉल्कांस को 51 रनों से शिकस्त देते हुए जीत दर्ज की। मैन ऑफ द मैच रहे सुमित कोठारी। मैच की समाप्ति के पश्चात मैन ऑफ द मैच बने खिलाडिय़ों को सम्मानित किया गया। खिलाडिय़ों को पूर्व शाखामंत्री नवीन जैन (घिया) व अन्य पदाधिकारियों ने पुरस्कृत किया। आज यह जानकारी मामयुमं गुवाहाटी शाखा के जनसंपर्क अधिकारी आकाश शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति के जरिए दी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें