भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ ने टैक्स रिटर्न दाखिल करने की तिथि को बढ़ाने का किया आग्रह - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ ने टैक्स रिटर्न दाखिल करने की तिथि को बढ़ाने का किया आग्रह


गुवाहाटी। भारतीय जनता पार्टी असम प्रदेश के व्यवसायिक प्रकोष्ठ ने केंद्र सरकार से टैक्स रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथियों को बढ़ाने का आग्रह किया है। प्रकोष्ठ के संयोजक प्रदीप कुमार नाहटा ने केंद्रीय वित्त मंत्री को एक पत्र देकर आग्रह किया है कि चूंकि जीएसटी ऑडिट की अंतिम तिथि 15 जनवरी 2020 है एवं जीएसटी वार्षिक रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2021 है तथा जीएसटी ऑडिट रिपोर्ट के बिना वार्षिक रिटर्न दाखिल नहीं किए जा सकते। अतः जीएसटी वार्षिक रिटर्न की अंतिम तारीख को 31 मार्च 2022 कर दिया जाए।

इसके अलावा प्रकोष्ठ के सदस्य सीए रवि पटवा ने सरकार से आग्रह किया है कि पिछले कुछ महीनों में आयकर पोर्टल में हुई गड़बड़ियों एवं कोविड-19 प्रोटोकॉल के मद्देनजर उत्तर पूर्व के करदाताओं के लिए वर्ष 2020- 21 के सभी इनकम टैक्स रिटर्न भरने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2022 कर देवें। श्री नाहटा ने आशा व्यक्त की है कि केंद्रीय वित्त मंत्रालय उनके आग्रह को सहानुभूति रूप से क्रियान्वित करेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें