गुवाहाटी : मारवाड़ी युवा मंच गुवाहाटी शाखा के क्रिकेट टूर्नामेंट एनईपीएल (सीजन-5) के तीसरे दिन आज छह मैच खेले गए। नगर के जजेज फील्ड एवं लताशील फील्ड में आयोजित खेल में एसजे वारियर्स, स्पार्टन स्ट्राइकर, मास्टर ब्लास्टर, पैंथर्स, केकेआर एवं फालकंस ने जीत दर्ज की। आज पहला मैच गुवाहाटी ग्रींस व एसजे वारियर्स के बीच खेला गया। जिसमें एसजे वारियर्स ने गुवाहाटी को 51 रन से मात देते हुए जीत दर्ज की। मैच में शानदार प्रदर्शन करने के लिए प्रवीण बिरदा को मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं दूसरा मैच बालाजी रॉयलस एवं स्पार्टन स्ट्राइकर के बीच खेला गया, जिसमें स्पार्टन स्ट्राइकर्स ने बालाजी रॉयलस को 4 विकेट से मात देते हुए जीत को अपनी झोली में डाला। इस मैच में सौरभ जैन को बेहतर प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं तीसरा मैच मास्टर ब्लाटर्स एवं नामेरी टाइगर्स के बीच खेला गया। मास्टर ब्लास्टर्स ने नामेरी टाइगर्स को 87 रनों से हराकर मैच पर कब्जा कर लिया। इस खेल में शानदार प्रदर्शन कर प्रदीप मैन ऑफ द मैच बने। चौथा मैच पांडवाज व पैंथर्स के बीच खेला गया, जिसमें पैंथर्स ने पांडवाज पर 8 विकेट से जीत दर्ज की। इस खेल में शानदार प्रदर्शन करने के लिए गोविंद चौधरी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। पांचवां मैंच केकेआर और रजत लायंस के बीच खेला गया, जिसमें केकआर नेे रजत लायंस को 30 रनों से हराकर मैच को अपने नाम किया। इस मैच के मैन ऑफ द मैच रहे राहुल बाजोरिया। आज के टूर्नामेंट का छठा व अंतिम मैच थंडर्स और फालकांस के बीच खेला गया, जिसमें फॉलकांस ने थंडर्स को 8 विकेट से शिकस्त देते हुए जीत दर्ज की। इस मैच के मैन ऑफ द मैच रहे मनोज कयाल। मैच की समाप्ति के पश्चात मैन ऑफ द मैच बने खिलाडिय़ों को सम्मानित किया गया। खिलाडिय़ों को प्रांतीय अध्यक्ष हिमशिखर खंडेलिया, पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष रितेश खटेड़, प्रांतीय कोषाध्यक्ष सुभाष सुराणा, एनईपीएल के मुख्य प्रायोजक बायोफिट जीम की ओर से प्रभात शर्मा, सृष्टि विला से निलाकर प्रधान ने पुरस्कृत किया। आज यह जानकारी मामयुमं गुवाहाटी शाखा के जनसंपर्क अधिकारी आकाश शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति के जरिए दी।
!->
एनईपीएल : तीसरा दिन सभी टीमों में कांटे की टक्कर, सेमी फाइनल में स्थान बनाने की होड़
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें