शिलौंग से सुशील दाधीच
शिलौंग । शहरे के ऊपरी हिस्से के तीन माइल से सात माइल तक के इलाक़े में ठंड ने इतना असर दिखाया की इलाके के लोगों में एक तरह किसी अनहोनी का अंदेशा फैल गया। बारिश के साथ गिरी बर्फ ने लोगों को घरों में बिस्तरों मे दुबके रहने का संकेत देते हुए मजबूर कर दिया । ऐसे मौसम में मेघालय में घुमने आने वालों की संख्या हर साल से बहुत कम है। जबकी हर साल ऐसे मौसम में बाहरी इलाकों के टूरिस्ट काफी संख्या में यहां पर घुमने आते हैं। मगर इस बार कुछ भय करोना का भी है। बाहरी इलाकों से यहां मेघालय में आने वाले लोगों की जांच-पड़ताल की जाती है। उस डर से भी यहां शिलौंग में लोग कम आते हैं। मौसम विभाग के अनुसार यह बर्फीली ठंड लगातार चार-पांच दिन तक ठंडी हवा के साथ ऐसे ही रहेगी। वैसे तो मेघालय में हर समय ठंडा मौसम ही रहता है मगर इस बार कुछ ज्यादा ही ठंड बढ़ रही है। यहां महंगाई की मार को देखते हुए क्रिसमस बजार और मौसम दोनो ही ठंड पकड़ गए हैं। जिसके कारण व्यापारियों के चहरे की रौनक भी कम होती जा रही है।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें