एनईपीएल में दिखा महिला सशक्तिकरण का जलवा - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

एनईपीएल में दिखा महिला सशक्तिकरण का जलवा



गुवाहाटी। मारवाड़ी युवा मंच गुवाहाटी शाखा द्वारा आयोजित नॉर्थ ईस्ट प्रीमियर लीग एनआईपीएल मे आज क्रिकेट के मैदान में महिला टीमों का जलवा दिखाई दिया। महिलाओं ने भी महिला सशक्तिकरण का उदाहरण पेश करते हुए शानदार खेल का प्रदर्शन किया। इस खेल में 22 सदस्यीय दो महिला टीम में ब्लैक पैंथर और वाइट टाइगर ने मैच को रोमांचक बना दिया। जिसमें ब्लैक पैंथर ने टाश जीतते हुए पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया। 8 ओवर में उन्होंने दो विकेट खोते हुए शानदार 60 रन बनाए ।जबकि व्हाइट टाइगर की कप्तान खुशबू अग्रवाल और उसकी टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 8 ओवर में चार विकेट खोकर 48 रन बनाए।इस तरह ब्लैक पैंथर ने शानदार जीत हासिल की। ब्लैक पैंथर की कैप्टन सोनाली बिड़ला की अच्छी कप्तानी के लिए मारवाड़ी युवा मंच गुवाहाटी शाखा की तरफ से उन्हें चांदी का सिक्का देकर सम्मानित किया गया। दोनों टीम के महिला खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र,शील्ड और 500 रुपये का वाउचर प्रत्येक खिलाड़ी को पुरस्कार स्वरूप प्रदान किया ।इस मैच को सफल बनाने के लिए श्रीराम दमानी, सुमित झंवर और संदीप काबरा ने अहम भूमिका निभाते हुए महिलाओं को प्रोत्साहित किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें