संदीप अग्रवाल
डिब्रूगढ़ । भारतीय बहुराष्ट्रीय दोपहिया और तिपहिया निर्माण कम्पनी बजाज ऑटो लिमिटेड ने भारतीय स्पोर्ट्स मोटरसाइकिल बाजार में अपने 20 साल के नेतृत्व का जश्न मनाते हुए हाल ही में भारत में बजाज की बेस्ट सेलिंग बाइक बजाज पल्सर की सबसे पावरफुल मॉडल बजाज पल्सर 250 c c ( सीसी ) लांच किया था |
कल कम्पनी ने शहर के चौकीडिंगी अंचल स्थित नंदन बजाज शोरूम में बजाज पल्सर सीरीज की दो नई बाइकों क्रमशः पल्सर एन250 ( Pulsar N250 ) और पल्सर एफ250 ( Pulsar F250 ) के लॉन्चिंग ( शुभारम्भ ) कार्यक्रम का आयोजन किया |
कार्यक्रम में आमंत्रित अतिथि के रूप में बजाज ऑटो लिमिटेड के एरिया सेल्स मैनेजर ( एएसएम ) क्रमशः हरजिंदर सिंह एवं पार्थ सैकिया , बजाज ऑटो फाइनेंस लिमिटेड के एरिया सेल्स मैनेजर टूटन सरकार , नंदन बजाज के डीलर प्रिंसिपल ( विक्रेता ) क्रमशः राजेश अग्रवाल एवं अंकुश अग्रवाल , नावेद आलम बोरा ( प्रसिद्ध बाइकर्स ) एवं त्रिनयन और कृष्णा भगत ( प्रसिद्ध यूटूबर्स ) सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे | कार्यक्रम की शुरुआत भगवान गणेश की प्रतिमा के समक्ष आमंत्रित अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ववल से हुई एवं उसके बाद डीलर द्वारा सभी आमंत्रित अतिथियों का फुलाम गमछा से स्वागत सम्मान किया गया | केक काटा गया एवं उपस्थित सभी के समक्ष पल्सर बाइक के दो नए मॉडलों क्रमशः पल्सर एन250 एवं पल्सर एफ 250 को गर्मजोशी एवं हर्षोल्लास के साथ लांच किया गया |
मौके पर इन नई बाइकों के बारे में जानकारी देते हुए कम्पनी के एएसएम हरजिंदर सिंह ने बताया कि
बजाज ऑटो ने लंबे इंतजार के बाद अपनी Bajaj Pulsar 250 (बजाज पल्सर 250) सीरीज की दो नई मोटरसाइकिलों को भारत में लॉन्च कर दिया है। बजाज कंपनी ने इसे स्पोर्ट्स टेक डिजाइन के साथ लॉन्च किया है। इसमें कई अपग्रेड्स दिए गए हैं। इनमें प्रोजेक्टर एलईडी ( LED ) हेडलैंप्स, असिस्ट एंड स्लिपर कल्च, गियर इंडीकेटर और मोबाइल जैसे फीचर्स शामिल हैं। साथ ही उन्होंने इनकी अन्य विशेषताओं से भी सबको अवगत कराया | अपने सम्बोधन में डीलर अंकुश अग्रवाल ने बताया कि ये दोनों नई बाइक्स मात्र 9999 रु की आसान किस्तों में भी उपलब्ध है , साथ ही उन्होंने बाइक लवर्स से इनकी टेस्ट ड्राइव का भी लुफ्त उठाने का आग्रह किया | इन बाइक्स की एक्स शोरूम कीमत लगभग 145000 रु है |







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें