शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले
वतन पर मरने वालों का यही बाकी निशां होगा
नगांव। मारवाड़ी सम्मेलन की नगाँव शाखा ने तमिलनाडु में हेलीकाप्टर दुर्घटना में शहीद हुए देश के प्रथम सी डी एस जनरल बिपिन रावत व उनकी पत्नी सहित सभी 13 शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा पुष्प अर्पित किये । मारवाड़ी सम्मेलन ने श्री मारवाड़ी पंचायत भवन के सामने एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन रविवार कल सांय 4.45 बजे किया था । इस अवसर पर शाखा सचिव संजय गाड़ोदिया ने कार्यक्रम में जनरल विपिन रावत को नमन करते हुए कहा कि जनरल रावत महान योद्धा थे जिनका असमय चले जाना देश के लिए गहरी क्षति है ,जो कभी भरी नहीं जा सकती । सभा को निवर्तमान अध्यक्ष अनिल शर्मा ने तथा विजय कुमार मंगलुनिया ने भी संबोधित करते हुए कहा कि यकीन कर पाना बेहद मुश्किल है सीडीएस जनरल बिपिन रावत के इस दुनिया में नहीं होने की खबर से हर कोई स्तब्ध है। रावत को अपना हीरो मानने वाले युवा भी उनके इस तरह जाने की खबर से व्यथित हैं।
नगाँव यातायात पुलिस के कर्तव्यरत सिपाही विनय राजखोवा ने सर्वप्रथम मोमबत्ती जलाकर व पुष्प अर्पित कर सीडीएस जनरल बिपिन रावत व अन्य को अपनी श्रद्धांजलि दी। त्तपश्चात उपस्थित जनसमूह ने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किये । इस दुर्घटना से हर कोई गमजदा है । जनरल रावत राष्ट्र भक्त , निडर , निर्भीक, ओजस्वी, दूरदर्शी, कर्तव्यपरायण व्यक्तित्व के धनी थे । भले ही उन सबका निर्जीव शरीर पंचायत तत्व में विलीन हो गया पर हर भारतीय के दिल में वें जिन्दा रहेंगें । इस अवसर पर मारवाड़ी सम्मेलन के पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ ही नगाँव की ज्यादातर संस्थाओं के पदाधिकारी व सदस्य तथा अनेक समाज बंधुओं व इतर समुदाय के लोगों ने भी उपस्थित होकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की ।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सम्मेलन के निवर्तमान अध्यक्ष अनिल शर्मा , सचिव संजय गाड़ोदिया , कोषाध्यक्ष अजय मित्तल , सह सचिव कमल आलमपुरिया के साथ ही सुरेश शर्मा (सुर्या) , राजा केजडीवाल , पंकज गाड़ोदिया , अरूण नागरका , जूगल मोर , संजय पौद्दार का सहयोग सराहनीय रहा ।
इस आशय की जानकारी सम्मेलन के सह सचिव कमल आलमपुरिया ने दी । इधर इंग्लिश पटी स्थित सूर्य षष्ठी समाज कल्याण समिति ने व रोटरेक्ट क्लब ऑफ नगांव ने भी हेलिकॉप्टर दुर्घटना में शहीद हुए बिपिन रावत उनकी पत्नी मधूलिका सहित अन्य 11 वीर सपूतों को श्रद्धांजलि दी ।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें