श्री काशी विश्वनाथ धाम के लोकपर्णा के उपलक्ष में लखीमपुर भाजपा का श्री श्रीसीताराम ठाकुरबाड़ी में भव्य आयोजन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

श्री काशी विश्वनाथ धाम के लोकपर्णा के उपलक्ष में लखीमपुर भाजपा का श्री श्रीसीताराम ठाकुरबाड़ी में भव्य आयोजन






ओम प्रकाश तिवारी व राजेश राठी

लखीमपुर। भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने श्री काशी विश्वनाथ धाम के लोकपर्णा कार्यक्रम का आयोजन किया। इसी के अनुरूप भारतीय जनता पार्टी लखीमपुर जिला द्वारा शहर के मध्य स्थित श्रीसीताराम जी ठाकुरबाड़ी मंदिर में "दिव्य काशी-भव्या काशी" का आयोजन किया गया। कार्यक्रम विवरण के अनुसार सर्वप्रथम 12 दिसंबर को सुबह 8 बजे मंदिर परिसर में स्वच्छता कार्यक्रम मनाया गया और 13 दिसंबर को सुबह 10:30 बजे से भारतीय जनता पार्टी लखीमपुर जिला समिति ने घर-घर जाकर श्री विश्वनाथ जी के लोकायण कार्यक्रम के सफल होने की कामना की। इस कार्यक्रम में लखीमपुर विधानसभा क्षेत्र विधायक, मानव डेका साहित इस कार्यक्रम के जिला संयोजक संजीव दत्ता, सह संयोजक द्वैत जितेन दत्ता , सुधन दास और जिला आई टी संयोजक राजकुमार कोंवर , जिला उपाध्यक्ष, श्यामल शर्मा सहित वरिष्ठ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी , लखीमपुर जिला महिला मोर्चा, जिले के अनुसूचित जाति मोर्चा और अन्य मोर्चों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे । इसके अलावा श्री सीताराम जी ठाकुरबाड़ी परिचालना समिति अध्यक्ष जगदीश बजाज और संपादक सुशील शर्मा बडिया मौजूद रहे। यज्ञ के अंत में मंदिर के पुजारियों का असम के संस्कृति के अनुसार गुलाम गमछा से स्वागत किया गया। इसके बाद माननीय विधायक ने उपस्थित जन समुदाय के समक्ष "श्री श्री विश्वनाथ धाम" के बारे में विस्तार पूर्वक बताया । आज भारतीय जनता पार्टी द्वारा
लखीमपुर जिले के 10 मंडलों के अंतर्गत विभिन्न मठ मंदिरों, नामघरों आदि में यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक चलाया गया। इसके बाद दोपहर 12:55 बजे से श्री विश्वनाथ काशी धाम में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकार्पण कार्यक्रम का सिधा पर प्रसारण उपस्थित जन समुदाय के समक्ष दर्शाया गया। उस वक्त श्री श्रीसीताराम ठाकुरबाड़ी में उपस्थित समस्त जन समुदाय ईश्वर के प्रति अपनी भक्तिमय भावना एवं माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति श्रद्धा से भावविभोर थे। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें