कोरोनाः असम में नई एसओपी घोषित - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

कोरोनाः असम में नई एसओपी घोषित


असम के स्वास्थ्य मंत्री केशव महंत ने देश के अन्य हिस्सों में कोरोना के नये वेरिएंट के लगातार बढ़ रहे मामलों को देखते हुए राज्य में रात्रिकालीन कर्फ्यू जारी करने का निर्देश दिया है।


स्वास्थ्य मंत्री ने आज नगांव जिला के कोलियाबार में नई एसओपी की घोषणा की। नई एसओपी के तहत रविवार की रात साढ़े ग्यारह बजे से सुबह छह बजे तक रात्रिकालीन कर्फ्यू जारी किया गया है। रात 10.30 बजे से व्यावसायिक प्रतिष्ठान और बाजार आदि को बंद करना होगा जबकि, 31 दिसम्बर को इसमें छूट दी गयी है।

नई एसओपी कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन को रोकने के मद्देनजर पहले ही एहतियात के तौर पर जारी किया गया है। ओमिक्रोन संक्रमण से बचाव के लिए प्रदेश का स्वास्थ्य विभाग हर तरह से तैयार है। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि नया वेरिएंट देश के 17 राज्यों में फैल चुका है। असम में अब तक ओमिक्रोन के मामले सामने नहीं आए हैं। अभी तक देश में 415 लोग ओमिक्रोन से संक्रमित हुए हैं। अब मास्क नहीं पहनने वालों पर रविवार से जुर्माना लगाया जाएगा। कल सुबह से नई एसओपी प्रभावी होगी। एसओपी के तहत रात 11 बजे से सुबह 06 बजे तक रात्रिकालीन कर्फ्यू लगाया गया है। हालांकि, 31 दिसम्बर की रात कोई कर्फ्यू नहीं रहेगा।

रात दस बजे के बाद होटल-ढाबे बंद हो जाएंगे। सिनेमा हॉल 50 प्रतिशत दर्शकों के साथ चलेंगे। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री महंत ने आज कोलियाबार में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए इसका खुलासा किया।

राज्य में ओमिक्रोन को रोकने के लिए राज्य सरकार की तैयारियों के संबंध में स्वास्थ्य मंत्री ने प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

स्वास्थ्य मंत्री ने सभी से नियम-कायदों का पालन करने का आग्रह किया। शिक्षण संस्थानों के लिए पहले की पाबंदियां लागू होंगी। उन्होंने कहा कि सरकार लोगों का सहयोग चाहती है ताकि ओमिक्रोन को किसी भी तरह से फैलने से रोका जा सके।

उन्होंने कहा कि असम में फिलहाल टीकों की कोई कमी नहीं है। राज्य सरकार के हाथ में अभी भी 50 लाख टीके मौजूद हैं। उन्होंने लोगों से टीका लगवाने का भी आह्वान किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें