गोलाघाट में दिखा लूटने का नया तरीका - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

गोलाघाट में दिखा लूटने का नया तरीका




अमित नागोरी

आये दिन बदमाश अपने नए नए तरीको से लोगो को लूटने से बाज नही आते । जहाँ एक समय के बी सी तथा बैंक अधिकारी के नाम पर फोन पर ठगी की जाती थी अब इन दिनों बदमाशो द्वारा टेट की परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों को निशाना साधा है । मालूम हो हाल ही में असम सरकार की प्राथमिक तथा एम ई कक्षाओं हेतु टेट परीक्षाएं आयोजित की गई थी । इस दौरान 10 दिसंबर को कई लोगो के मोबाइल पर 

70991 14892 नम्बर से व्हाट्स एप पर सन्देश आता है कि यदि कोई परीक्षार्थी टेट की परीक्षा में उत्तरीन नही होता है तो सन्देश भेजने वाले बन्दे से सम्पर्क करे जो टेट के नम्बर को बदल देगा और उसके बाद पैसे दे जो सुरक्षित और विश्वसनीय है और पूरी जिंदगी तक प्रभावी रहेगा । 

इसके बाद एक और सन्देश 20 दिसंबर को भी आया जो 

86032 18649 से था । जिसमे एक ही तरह का संदेश था । अब यहां सवाल ये उठता है कि किस प्रकार बदमाश उक्त सन्देश भेजने में सक्षम है और क्यों टेलीकॉम कंपनियां इस और ध्यान नही देती । 

अब आज के युग मे सबको सरकारी नॉकरी की आस रहती है और जब कोई परीक्षा में असफल हो जाता है तो दिमाग कार्य नही करता है और ऐसे बदमाशो की उस वक्त चांदी हो जाती है और  सीधे सादे  साधरण लोग चंगुल में फंस जाते है । स्थानीय बुद्धिजीवियों की मानें तो ऐसे नम्बरो से आने वाले संदेशो पर पाबंदी लगनी चाहिए और ऐसा चक्र चलाने वाले लोगो को सलाखों के पीछे डालना चाहिए ।  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें