असम में 99,484 दिव्यांगों को पेंशन जारी - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

असम में 99,484 दिव्यांगों को पेंशन जारी



गुवाहाटी। असम में समाज कल्याण विभाग ने दीनदयाल दिव्यांगजन पेंशन योजना के तहत नवम्बर 2021 तक 99,484 दिव्यांगों को पेंशन जारी की है। जिलेवार लागू होने वाली इस योजना में प्रति व्यक्ति प्रतिमाह एक हजार रुपये पेंशन दी जाती है। असम विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को विधायक तेरस ग्वाला के सवाल के जवाब में समाज कल्याण मंत्री अजंता नियोग ने यह जानकारी दी।  मंत्री ने कहा कि दीनदयाल दिव्यांगजन पेंशन योजना के माध्यम से प्रत्येक दिव्यांग व्यक्ति को शामिल करने के लिए सभी उपाय किए गए हैं। दीनदयाल दिव्यांगजन पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए संबंधित दिव्यांग प्रमाण पत्र, बैंक विवरण एवं लाभार्थी मोबाइल फोन जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय में जमा कर आवेदन कर सकते हैं।  उन्होंने कहा कि दीनदयाल दिव्यांगजन पेंशन योजना के तहत नवम्बर 2021 तक 99,484 दिव्यांगों को पेंशन जारी की गई है। इनमें सबसे ज्यादा नगांव और होजाई में सबसे ज्यादा 8,587, ग्वालपाड़ा में 6,491, धुबरी और साउथ सालमारा में 5,760, शोणितपुर में 5,346, कछार में 4,490 और कामरूप (मेट्रो) जिला में 2,085 लोगों को पेंशन मिली है।(हि.स.)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें