अनिमेष भुईंया हत्याकांड में पुलिस को मिला पुख्ता सबूत- जीपी सिंह - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

अनिमेष भुईंया हत्याकांड में पुलिस को मिला पुख्ता सबूत- जीपी सिंह



जोरहाट (असम)। असम पुलिस की विशेष शाखा के महानिदेशक ( कानून एवं व्यवस्था) ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को जोरहाट का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने गत 29 नवम्बर को जोरहाट नगर के बीचों-बीच हुई अनिमेष भुईंया हत्याकांड की घटना की जांच प्रक्रिया का जायजा लिया।


जीपी सिंह ने बताया कि अनिमेष भुईंया हत्याकांड मामले में एक मजबूत चार्जशीट दाखिल करने के लिए पुलिस के हाथ कई उपयुक्त सबूत मिले चुके हैं। इस कांड से जुड़े सभी दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने का सिंह ने आश्वासन दिया। वहीं, दूसरी ओर जोरहाट में सुरक्षा व्यवस्था को शांतिपूर्ण तरीके से बहाल रखने के लिए जिला पुलिस को कठोर निर्देश प्रदान किया।(हि.स.)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें