रंगिया पौरसभा की फोटो मतदाता-2022 की अंतिम सूची प्रकाशित - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

रंगिया पौरसभा की फोटो मतदाता-2022 की अंतिम सूची प्रकाशित



अरुणा अग्रवाल


आगामी पौरसभा चुनाव-2022 के लिए रंगिया पौरसभा के अंतर्गत सभी मतदान केंद्रों की अंतिम फोटो मतदाता सूची-2022 आज 28 दिसंबर, 2021 को प्रकाशित कर दी गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी तथा रंगिया के महकमाधिपति स्वप्निल पाल (आईएएस) ने आज असम निर्वाचन आयोग को पत्र नम्बर RDP 37/RMBE 22/2021/66/3503 के माध्यम से सूचित करते हुए यह जानकारी दी। वहीं जिला निर्वाचन अधिकारी स्वप्निल पाल ने रंगिया पौरसभा के मतदाताओं की अंतिम सूची को प्रकाशित करते हुए बताया कि इस सूची में रंगिया पौरसभा के सभी 10 वार्डो के मतदाताओं की कुल संख्या 22,007 है। जिसमें 11,144 महिलायें और 10,863 पुरुष शामिल है। मालूम हो कि रंगिया पौरसभा के कुल 10 वार्डो में वार्ड नम्बर 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7 और 9 रंगिया विधानसभा क्षेत्र तथा वार्ड नम्बर 8 और 10 कमलपुर विधानसभा क्षेत्र में शामिल है। रंगिया पौरसभा के मतदाताओं की फोटो मतदाता सूची-2022 की इस अंतिम सूची के लिए रंगिया पौरसभा की कार्यकारी अधिकारी लीना कुमारी पावे(एसीएस) ने भी अपनी सहमती दी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें