गुवाहाटी। राजधानी गुवाहाटी के गीतानगर इलाके में सड़क पर दौड़ रहे वाहन में आग लगने की वजह से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने बताया कि मंगलवार को आमसिंग जोराबाट से खानापारा की ओर जा रही एक टाटा मैजिक वाहन में अचानक आग लग गई। घटना के समय वाहन में छह यात्री सवार थे। जो किसी तरह अपनी जान बचाकर वाहन से बाहर निकलने में सफल रहे।
घटना की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने अग्निशमन की मदद से आग पर काबू पाया। आग बुझाए जाने तक वाहन पूरी तरह जल चुका था। हालांकि, आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं लग पाई है। पुलिस ने आशंका व्यक्त किया है कि शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी होगी। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। (हि.स.)







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें