24 वीं वाहिनी एसएसबी रंगिया ने मनाया "सशस्त्र सीमा बल" का 58वां स्थापना दिवस - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

24 वीं वाहिनी एसएसबी रंगिया ने मनाया "सशस्त्र सीमा बल" का 58वां स्थापना दिवस



अरुणा अग्रवाल


24वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल रंगिया ने आज 58वां स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर श्री. हृषिकेश शर्मा, कमांडेंट ने 58वें स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर झंडा फहराया तथा एसएसबी के स्थापना पर विस्तार से चर्चा की तथा सभी अधिकारियों, जवानों और उनके परिवारों को बधाई दी। श्री शर्मा ने संचालन उपलब्धि के मामले में एसएसबी में 24 वीं बटालियन के ‘सर्वश्रेष्ठ ऑपरेशनल बटालियन’ में उपविजेता के रूप में चयन होने पर बटालियन के सभी अधिकारियों और जवानों को बधाई दी और सभी कर्मियों को बल को बेहतर बनाने के लिए काम करने पर जोर दिया।
उल्लेखनीय है कि इस वर्ष के दौरान 24 बटालियन, रंगिया को गुवाहाटी फ्रंटियर में भी ‘सर्वश्रेष्ठ ऑपरेशनल बटालियन’ के रूप में चुना गया है। उन्होंने इसके लिए 24वीं बटालियन के सभी अधिकारियों और जवानों की भूमिका की सराहना की है।
इसके बाद ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ को बढ़ावा देने के लिए बटालियन मुख्यालय रंगिया में विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया जिसमें बैंड डिस्प्ले, सैक रेस, थ्री लेग रेस के साथ-साथ "संदीक्षा" (एसएसबी वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन) के सदस्यों द्वारा किए गए विभिन्न कार्यक्रम शामिल हैं। "संदीक्षा" के तत्वावधान में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें जवान, बच्चों और उनके परिवारों ने बहुमुखी और समृद्ध व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला ।
उन्होंने कहा कि 24 वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल, रंगिया का उद्देश्य अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए और एसएसबी के आदर्श वाक्य "सेवा सुरक्षा और बंधुत्व" का पालन करते हुए एसएसबी को गौरवशाली ऊंचाइयों पर ले जाना है। उन्होंने यह भी बताया कि 24 वीं बटालियन एसएसबी रंगिया ने भारत-भूटान सीमा पर अनाधिकृत गतिविधियों को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। 24 बटालियन सशस्त्र सीमा बल, रंगिया जब भी देश को बाहर या भीतर से कोई खतरा होता है तो वह हमेशा सबसे आगे रहता है। उन्होंने सीमावर्ती अपराधों को कम करने में सहयोग और समय पर मदद के लिए महानिरीक्षक, सीमांत मुख्यालय गुवाहाटी, उप महानिरीक्षक, सेक्टर हेडक्वार्टर एसएसबी, रंगिया और सीमावर्ती लोगों को भी धन्यवाद दिया। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी हम गैर–कानूनी कार्यों की रोकथाम और देश की सुरक्षा में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। इस मौके पर बटालियन के सभी अधिकारी, जवान और उनके परिवार उपस्थित थें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें