सशस्त्र सीमा बल, सीमान्त मुख्यालय, गुवाहाटी द्वारा 58वीं स्थापना दिवस समारोह मनाया गया - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

सशस्त्र सीमा बल, सीमान्त मुख्यालय, गुवाहाटी द्वारा 58वीं स्थापना दिवस समारोह मनाया गया






अरुणा अग्रवाल

गुवाहटी। सशस्त्र सीमा बल (एस.एस.बी.), सीमांत मुख्यालय एस.एस.बी. गुवाहाटी द्वारा 17 दिसंबर 2021 को प्रथम वाहिनी एस.एस.बी. सोनापुर के प्रांगण में सशस्त्र सीमा बल की 58वीं स्थापना दिवस समारोह मनाया गया।

श्री संजीव शर्मा, महानिरीक्षक, सीमांत मुख्यालय एस.एस.बी. गुवाहाटी इस समारोह के मुख्य अतिथि थे। प्रथम वाहिनी एस.एस.बी. सोनापुर में पहुंचकर सर्वप्रथम उन्होंने शहीद स्मारक पर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात प्रथम वाहिनी के जवानों द्वारा उनके सम्मान में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

श्री बी.एस. जसवाल, उप-महानिरीक्षक , सीमांत मुख्यालय एस.एस.बी. गुवाहाटी ने अपने स्वागत भाषण में सीमांत मुख्यालय एस.एस.बी. गुवाहाटी और प्रथम वाहिनी एस.एस.बी. सोनापुर की ओर से इस अवसर और अपना बहुमूल्य समय देने के लिए मुख्य अतिथि महोदय का हार्दिक आभार व्यक्त किया और मुख्य अतिथि से अलंकरण समारोह के लिए अनुरोध किया।

श्री संजीव शर्मा, महानिरीक्षक ने सीमांत मुख्यालय गुवाहाटी एवं अधीनस्थ वाहिनियों में कार्यरत 04 अधिकारियों और 22 अधिकारियों को उनकी मेधावी और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए लिए “गोल्डन डिस्क” और “सिल्वर डिस्क” के साथ प्रशंसा प्रमाण पत्र से सम्मानित किये। साथ ही, मुख्य अतिथि महोदय ने बल और देश की सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए चयनित अधिकारियों व कार्मिकों को प्रशंसा भी की।

श्री संजीव शर्मा, महानिरीक्षक ने अपने संबोधन के दौरान एसएसबी के समृद्ध इतिहास को याद दिलाते हुए बताया की कैसे 1963 में भारत-चीन युद्ध के पश्चात कैबिनेट सचिवालय के अंतर्गत विशेष सेवा ब्यूरो के रूप में एसएसबी गठन हुआ। तत्पश्चात वर्ष 2001 में भारत सरकार द्वारा भारत-नेपाल सीमा की जिम्मेदारी दी गई और वर्ष 2004 में भारत-भूटान सीमा की। इसके अलावा उन्होंने बताया कि

इस सीमांत ने पूरे एसएसबी में बचाव और राहत अभियान में प्रथम स्थान हासिल किया है, जबकि यह सिविक एक्शन और वन्यजीव और वन उत्पादों की तस्करी को रोकने में उपविजेता रही है। साथ ही इस सीमांत की 24वीं वाहिनी रंगिया ऑप्स उपलब्धि में उपविजेता रही व 64वीं वाहिनी बरमा को भी उत्तम प्रशासनिक वाहिनी द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ।

उपरोक्त कार्यक्रम प्रथम वाहिनी सोनपुर के नव-निर्मित परेड मैदान में भव्य समारोह परेड का आयोजन करके मनाया गया। परेड का नेतृत्व परेड कमांडर श्री पृथ्वी सिंह पंवार, उप-कमांडेन्ट प्रथम वाहिनी सोनपुर के द्वारा किया गया। उपरोक्त कार्यक्रम के बाद बैंड शो, डॉग शो व असम के विभिन्न नृत्य और दिलचस्प खेलों का आयोजन भी किया गया। उपरोक्त कार्यक्रम में अधिकारियों, अधीनस्थ-अधिकारियों और जवानों तथा उनके परिजनों के अलावा अन्य संगठनों के विशिष्ट अतिथियों और आम जनमानस भी शामिल हुए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें