अरुणा अग्रवाल
मानवाधिकार संगठन नामक राष्ट्रीय सामाजिक संगठन ने पूरे भारतवर्ष के सभी राज्यों में जनता को न्याय दिलाने के लिए विभिन्न सामाजिक कार्य कर जनता का मन मोह लेने में सक्षम रहा है। इस संगठन का एक ही मुख्य उद्देश्य है कि जनता के कल्याण के लिए कार्य करना। संगठन के प्रत्येक सदस्य निष्ठापूर्वक कार्य करते हुए सभी का समर्थक पाने में सक्षम रहा है। इसी उद्देश्य को आगे रखते हुए संगठन की केंद्रीय समिति ने गत शुक्रवार को असम में प्रमुख पत्रकार रॉबिन दास को संगठन के असम राज्य समिति का महासचिव नियुक्त किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार असम के 33 जिलों में इस संगठन की जिला समितियां हैं। मालूम हो कि पत्रकार रॉबिन दास सांबादिक परिषद, असम की केंद्रीय समिति के महासचिव भी हैं। इसके अलावा श्री रॉबिन दास विभिन्न समाचार सेवाओं से भी जुड़े हैं। भारतीय मानवाधिकार संगठन ने रॉबिन दास को असम राज्य समिति का महासचिव नियुक्त किये जाने पर श्री दास ने संगठन को आभार व्यक्त किया है। साथ ही, उन्होंने जनता से सहायता और सहयोगीता की कामना की है।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें