लखीमपुर में मालपानी ने 15 महिलाओं को स्वर्ण जयंती के उपलक्ष पर वितरण की सिलाई मशीनें - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

लखीमपुर में मालपानी ने 15 महिलाओं को स्वर्ण जयंती के उपलक्ष पर वितरण की सिलाई मशीनें



ओम प्रकाश तिवारी व राजेश राठी

लखीमपुर । लखीमपुर शहर के मध्य स्थित श्री श्री सीताराम जी ठाकुरवाड़ी मंदिर प्रांगण में आज दोपहर 11:00 बजे लखीमपुर के व्यवसाई एवं सामाजिक कार्यकर्ता राजेश मालपानी के सौजन्य से अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन की लखीमपुर जिला समिति, हिंदी भाषी विकास परिषद, जनसेवा सामाजिक संस्था के तत्वाधान में 15 महिलाओं को सिलाई मशीन वितरण करने के साथ-साथ कॉविड योद्धाओं को असमिया गमछा और एक एक प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्साह वर्धन किया गया । मालूम रहे कि व्यवसाई राजेश मालपानी ने अपने प्रतिष्ठान मालपानी हार्डवेयर के 50 वर्ष पूरे होने पर उक्त सभी 15 महिलाओं को अपनी ओर से एक-एक सिलाई मशीन उनको स्वाबलंबी बनने हेतु प्रदान की ताकि वह स्वावलंबी बनकर सिलाई मशीन से अपना और अपने परिवार का आसानी से भरण-पोषण कर सके । इस अवसर पर मालपानी ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए बताया कि समाज सेवा की यह प्रेरणा उन्हें अपने पिता स्वर्गीय जुगल किशोर मालपानी से मिली जिनके आशीर्वाद एवं प्रेरणा से वह समय-समय पर इस प्रकार के सामाजिक कार्य कर रहे हैं । उन्होंने कहा कि उनके पिताजी स्वर्गीय जुगल किशोर मालपानी में अपने समय में समाज सेवा का एक छोटा सा पौधा उनके हृदय में लगाया था जो आज एक वटवृक्ष का रूप ले चुका है। उन्होंने बताया कि सन 1971 में उनके पिताजी द्वारा मालपानी हार्डवेयर नामक उनका एक व्यवसायिक प्रतिष्ठान का शुभारंभ लखीमपुर के एंटी रोड में छोटे रूप से प्रारंभ किया था जिसमें वह सन 1975 में अपनी सीक्षा पूरी करने के पश्चात् आए थे तथा उक्त व्यवसायिक प्रतिष्ठान के 50 वर्ष पूर्ण होने पर अर्थात स्वर्ण जयंती के पावन अवसर पर यह सिलाई मशीन वितरण करने का उनके मन में खयाल आया ताकि जिस प्रकार उन्होंने अपना व्यवसाय छोटे रूप से प्रारंभ कर आज इस स्तर पर पहुंच पाए हैं ठीक उसी प्रकार उक्त सिलाई मशीन के माध्यम से वह सभी महिलाएं भी अपना व्यवसाय छोटे रूप से प्रारंभ कर एक ऊंचाई तक पहुंच सके । इससे पूर्व भी मालपानी द्वारा कई महिलाओं को स्वाबलंबी बनने हेतु सिलाई मशीन अपनी ओर से उपलब्ध करवाई थी जिसके माध्यम से आज वह महिलाएं प्रत्येक माह ₹5000 से ₹6000 तक का मासिक आय अर्जित कर एक स्वाबलंबी महिला के रूप में अपना और अपने परिवार का भरण पोषण करने में सफल हो रही है । सिलाई मशीन वितरण कार्यक्रम के पश्चात उक्त मंच से ऐसे कोरोना योद्धाओं को एवं सामाजिक संस्थाओं को भी असम की परंपरा के अनुसार एक एक फूलाम गमछा और एक एक प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया जिसमें मारवाड़ी युवा मंच की लखीमपुर शाखा भी थी जो विगत आठ महीनों से लगातार आज तक कोविड का टीकाकरण लगाने का कार्य कर रही है इसके अलावा लखीमपुर के डॉ० के•एन•दास• नामक एक ऐसे चिकित्सक को भी सम्मानित किया गया जिन्होंने इस कोरोना महामारी के समय कोरोना से ग्रस्त मरीजों को हाथ लगाकर नजदीकी से उनका इलाज करने में किसी प्रकार का कोई परहेज न करते हुए अग्रिम भूमिका निभाई थी जबकि अन्य चिकित्सक कोरोना ग्रस्त मरीजों का नाम सुनने से उन्हें देखना तो दूर उन्हें अपने निजी चेंबर में प्रवेश तक नहीं करने देते थे । आज के इस कार्यक्रम के मंच पर विशिष्ट अतिथि के रूप में लखीमपुर जिला उपायुक्त सुमित सतावन के अलावा मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष बलवान शर्मा, हिंदी भाषी विकास परिषद के अध्यक्ष देवेंद्र कुमार पांडेय, हिंदी भाषी विकास परिषद के राजिक सदस्य रंजन कुमार सिंह, श्री श्री सीतारामजी ठाकुर बाड़ी के अध्यक्ष जगदीश बजाज, सामाजसेवी राम गोपाल मालपानी, गोपाल मालपान, राजेश मालपानी उपस्थित थे जिनको असम की परंपरा के अनुसार फूनम गमछा पहनाकर उनका अभिनंदन किया गया ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें