अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन का स्थापना दिवस नगांव शाखा ने मनाया - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन का स्थापना दिवस नगांव शाखा ने मनाया





पूजा माहेश्वरी

समाज सेवी मांगीलाल गोयनका ने सम्मेलन का ध्वजारोहण किया ।

नगांव। अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन का 87 वाँ स्थापना दिवस नगाँव शाखा द्वारा कल श्री मारवाडी़ पंचायत भवन के प्रांगण में बडे ही धूमधाम से मनाया गया । इस अवसर पर समाज सेवी माँगीलाल गोयनका मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे । सर्वप्रथम स्वागत भाषण देते हुए मारवाड़ी सम्मेलन नगांव शाखा के अध्यक्ष ललित कोठारी ने उपस्थित समाज बंधुओं का स्वागत किया । त्तपश्चात समारोह के मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाज सेवी माँगीलाल गोयनका ने सम्मेलन का ध्वजारोहण किया तथा बाद में उपस्थित लोगों ने दीप प्रज्ज्वलन किया । उपस्थित सदस्यों ने 87 दीप प्रज्वलित कर 87वाँ स्थापना दिवस मनाया । इस अवसर पर पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष विजय कुमार मंगलुनिया ने सभा को संबोधित करते हुए सम्मेलन की गतिविधियों के बारे में समाज बंधुओं को जानकारी दी । इस अवसर पर मारवाड़ी सम्मेलन के सदस्यों के साथ ही समाज की कई संस्थाओं के पदाधिकारी व समाज बंधु उपस्थित थे ।समारोह को सफल बनाने मे शाखा अध्यक्ष ललित कोठारी , निवर्तमान अध्यक्ष अनिल शर्मा , सचिव संजय गाडोदिया , कोषाध्यक्ष अजय मित्तल, महेश गाडोदिया , अरूण नागरका , सुरेश शर्मा (सूर्या), व पंकज गाडोदिया का सहयोग सराहनीय रहा । इस मौके पर नगांव राजस्थानी युवक संघ के उपाध्यक्ष मुकेश पोद्दार भी उपस्थित थे समारोह को सफल बनाने के लिये सचिव संजय गाड़ोदिया ने सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया । इस आशय की जानकारी सह सचिव कमल आलमपुरिया ने दी ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें