निखिल कुमार मुंदड़ा
होजाई। विशिष्ट समाजसेवी टोरमल मोर के निधन के समाचार से होजाई में शोक की लहर छा गई। मोर 84 वर्ष के थे। आज हृदय गति रुक जाने से उनका निधन हो गया। श्री मोर एक निष्ठावान सामाजिक कार्यकर्ता थे, सभी सामाजिक कार्य में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते थे। मारवाड़ी समाज के साथ-साथ अन्य समाज में भी उनकी अच्छी खासी पहचान थी। अपने जीवन में उन्होंने कई संस्थाओं में अपनी सेवाएं प्रदान की जिसमें मारवाड़ी पंचायत, मारवाड़ी सम्मेलन, आदर्श दुर्गा पूजा समिति के संस्थापक सदस्य, होजाई स्थित गीता आश्रम, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अलावा विभिन्न संस्थाओं में विभिन्न पदों पर रहते हुए अपनी बहुमूल्य सेवाएं प्रदान की जिसके लिए उन्हें हमेशा याद किया जाता रहेगा। वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनकी अंतिम यात्रा कल शुक्रवार को 11:00 बजे उनके निवास स्थल से होजाई के भूतनाथ शमशान के लिए निकलेगी। उनके निधन पर समाज के विशिष्ट केसर देव शर्मा, मारवाड़ी सम्मेलन होजाई शाखा के पूर्व अध्यक्ष कामाख्या प्रसाद अगरवाला, मारवाड़ी सम्मेलन,होजाई के अध्यक्ष प्रदीप कुमार सुरेखा, उपाध्यक्ष निरंजन सरावगी, सचिव रमेश मुंदड़ा, मारवाड़ी पंचायत के अध्यक्ष दीनदयाल पंसारी, सचिव प्रताप क्याल, मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, सचिव आशीष अग्रवाल, समाज के राजेश केजरीवाल, लावण्य अग्रवाल, रामगोपाल सारवगी, शिवशंकर बोड़ा, राधेश्याम सराफ, गजानंद केजरीवाल, सुनील छावछारीया, मनीष बेरीवाल, मनोज शर्मा, मनोज केजरीवाल, दिनेश दीक्षित, ओम प्रकाश बजाज, मुकेश बजाज, मनोज तोलावत, शुभम केजरीवाल, निखिल बेरीवाल, सिकंदर शेखावत, नरेश अग्रवाल, पंकज गरोडिया सहित समाज के लोगों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है और दिवंगत आत्मा की सद्गति हेतु परम पिता परमेश्वर से प्रार्थना की है।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें