वैदिक सम्मेलन स्वागत समिति की सभा आयोजित - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

वैदिक सम्मेलन स्वागत समिति की सभा आयोजित



गुवाहाटी। अखिल भारतीय वैदिक सम्मेलन की स्वागत समिति की सभा प्राच्य विद्या वैदिक संस्थानम न्यास के अध्यक्ष अनिल शर्मा( रिणवा) की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें महर्षि सांदीपनि राष्ट्रीय वेद विद्यालय उज्जैन एवं प्राच्य विद्या संस्कृत प्रतिष्ठान असम के सौजन्य से आगामी 8 जनवरी से 10 जनवरी तक श्रीमंत शंकरदेव कला क्षेत्र में तीन दिवसीय अखिल भारतीय वेदिक सम्मेलन के कार्यक्रमों पर चर्चा हुई एवं स्वागत समिति की विभिन्न उप समितियों का गठन कर उन्हें कई जिम्मेदारियां सौंपी गई। न्यास के सचिव विवेक मिश्रा ने सभा में जानकारी देते हुए कहा कि सम्मेलन के प्रथम दिन उद्घाटन सत्र से पहले सांस्कृतिक व आध्यात्मिक शोभा यात्रा का आयोजन शंकरदेव कालाक्षेत्र के ललिता क्षेत्र से प्रारंभ होगी एवं 6 माइल फ्लाईओवर से वापस आयोजन स्थल पर समाप्त होगी। जिसके संयोजक संपत मिश्र, गोपाल काफले और किशन बोरा है। शोभायात्रा में वेद भगवान का रथ व सत्रीया  गायन आदि शामिल होंगे। उद्घाटन सत्र के बारे में श्री मिश्र ने बताया कि अयोध्या, काशी, उज्जैन,तिरुपति व अन्य धार्मिक  नगरीयो से पधारे प्राय एक सौ संस्कृत के ज्ञाता व विद्वानों के सानिध्य में उद्घाटन सत्र का आयोजन होगा। जिसमें असम के मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, कई विधायकों के अलावा शंकरदेव कालाक्षेत्र के सचिव, उज्जैन व तिरुपति संस्कृत विश्वविद्यालय के उपकुलपति भाग लेंगे। सभा में निर्णय लेते हुए भोजन विभाग का दायित्व निरंजन सिकरीया, विष्णु अग्रवाल और किशोर बोरा को दिया गया। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम का दायित्व विवेक मिश्र व विनय शर्मा, आवास व्यवस्था का दायित्व दीपक शर्मा ,रणजीत शर्मा, अवनीश तिवारी ,यातायात व्यवस्था अजीत शर्मा व विकास पगारिया, प्रचार प्रसार विभाग संपत मिश्र एवं विकास गुप्ता, स्मारिका प्रकाशन में पवन जाजोदिया ,डॉक्टर कमल प्रसाद गौतम, विनय शर्मा को दायित्व दिया गया। सजावट व्यवस्था में दिनेश गुप्ता, विनय शामसुखा को जिम्मेदारी दी गई। सम्मेलन में धार्मिक सहिष्णुता तथा मादक द्रव्य उन्मूलन एवं युवा दर्शन आदि विषयों पर व्याख्यान माला का आयोजन भी किया जाएगा। समापन दिवस के दिन वेद व संस्कृत प्रचार के लिए योगदान देने वाले वैदिक की श्रृंखला में स्वर्गीय बेनी प्रसाद शर्मा, ओमप्रकाश खंडेलवाल, प्रोफेसर उमाकांत शर्मा ,आचार्य कृष्ण पौराणिक, डॉ उपेंद्र शर्मा  प्रोफेसर राजेंद्र प्रसाद शर्मा ,सुरेश चंद्र बोरा, शंकर लाल पारीक के अलावा अन्य कई लोगों को सम्मानित किया जाएगा । अंत में वैदिक सम्मेलन के संयोजक दिनेश गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें