निजीकरण के विरोध में बैंक कर्मियों की हड़ताल 16 एवं 17 को - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

निजीकरण के विरोध में बैंक कर्मियों की हड़ताल 16 एवं 17 को



नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक कर्मचारी 16 एवं 17 दिसंबर को हड़ताल पर रहेंगे। इसके चलते इन दोनों दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने बैंकों के निजीकरण के लिए केंद्र सरकार द्वारा लाए गए बैंकिंग कानून संशोधन विधेयक 2021 के विरोध में इस हड़ताल का आह्वान किया है। बैंक यूनियन की तरफ से बुधवार को यह जानकारी दी गई।


यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने एक बयान में बताया कि इस हड़ताल में सार्वजनिक क्षेत्र के 4 हजार से भी ज्यादा बैंक शाखाओं में कार्यरत 25 हजार अधिकारी और कर्मचारी शामिल होंगे। यूनियन के संयोजक महेश मिश्र ने कहा कि बैंक कर्मचारी और अधिकारी सरकार की नीतियों के खिलाफ 16 एवं 17 दिसंबर को दो दिन की देशव्यापी हड़ताल करेंगे।

उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार संसद के मौजूदा शीतकालीन सत्र में बैंकिंग कानून संशोधन विधेयक लेकर आ रही है, जिससे भविष्य में किसी भी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक को निजी क्षेत्र में देने का रास्ता साफ हो जाएगा। इसको लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने दो दिन के हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें