महाराष्ट्र के 11 शहर कोरोना की चपेट में, लगेगा कठोर प्रतिबंध: अजीत पवार - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

महाराष्ट्र के 11 शहर कोरोना की चपेट में, लगेगा कठोर प्रतिबंध: अजीत पवार



मुंबई। उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने कहा कि महाराष्ट्र के 11 शहर कोरोना की चपेट में हैं। इन शहरों में राज्य के कुल कोरोना संक्रमितों में से 90 फीसदी संक्रमित मिले हैं। इसलिए बुधवार को मुंबई में होने वाली बैठक में राज्य में कठोर प्रतिबंध लगाए जाने पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

अजीत पवार ने मंगलवार को पुणे में पत्रकारों को बताया कि महाराष्ट्र में बढ़ते कोरोना व ओमिक्रोन संक्रमितों की संख्या चिंताजनक है। अगर राज्य के नागरिक अब भी नहीं चेते तो राज्य में लॉकडाउन लगाना पड़ेगा। अजीत पवार ने कहा कि मुंबई , ठाणे, नई मुंबई, पुणे , नागपुर, अहमदनगर सहित 11 शहरों में कोरोना व ओमिक्रोन का प्रसार तेज गति से हो रहा है। राज्य सरकार की स्वास्थ्य मशीनरी इन शहरों में चुस्ती से काम कर रही है, लेकिन नागरिकों को कोरोना नियमावली का कठोरता से पालन करना आवश्यक है।

अजीत पवार ने कहा कि मुंबई , ठाणे , नई मुंबई , पुणे में 9 वीं तक स्कूल तथा 11वीं की कक्षाएं 30 जनवरी तक बंद कर दी गई हैं। राज्य में 15 से 18 वर्ष तक के बच्चों का कोरोना रोधी टीकाकरण शुरु है, राज्य सरकार ने 12 वर्ष से 15 वर्ष तक के बच्चों को भी कोरोना रोधी टीका देने की मांग केंद्र सरकार से किया है।

अजीत पवार ने बताया कि राज्य में 37 फीसदी लोगों का अभी तक कोरोना का दोनों डोज नहीं लगा है, यह चिंता का विषय है। साथ ही मेडिकल स्टाफ व 60 वर्ष के उपर के नागरिकों को बूस्टर डोज केंद्र सरकार को उपलब्ध करवाना चाहिए। अजीत पवार ने कहा कि कोरोना का डोज लेने वालों को भी कोरोना होने के मामले दिख रहे हैं, लेकिन दोनों डोज लेने वालों की मौत का आंकड़ा बहुत कम है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें