सरकार ने दिए बगैर कोविड टेस्ट किए ही आपातकालीन मरीजों के ईलाज के आदेश - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

सरकार ने दिए बगैर कोविड टेस्ट किए ही आपातकालीन मरीजों के ईलाज के आदेश






गुवाहाटी। असम सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी जिला उपायुक्तों एवं हॉस्पिटल सुपरिंटेंडेंटों को आदेश दिया गया है कि अस्पतालों में कोरोना टेस्ट किए बिना आपातकालीन मरीजों का ईलाज सुनिश्चित करें।


स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव अनुराग गोयल ने मंगलवार को इस आशय का आदेश जारी करते हुए कहा है कि सभी विभागीय पदाधिकारी इस बात को सुनिश्चित करें कि सरकारी और निजी अस्पतालों में आपातकालीन मरीजों के इलाज में कोरोना रिपोर्ट को बीच में नहीं आने दें।

आदेश में कहा गया है कि कोरोना रिपोर्ट की वजह से अनेक आपातकालीन मरीजों की मौत हो रही है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि कोरोना का थर्ड वेब आने से पहले इस बात को सुनिश्चित करें। आदेश में यह भी कहा गया है कि ईलाज के दौरान चिकित्सा कर्मी पीपीई किट, मास्क लगाने समेत सभी तरह के ऐहतियात बरतें। हर हालत में इसे सुनिश्चित किया जाना चाहिए। (हि.स.)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें