नगांव में हेरोइन के साथ चार ड्रग्स आपूर्तिकर्ता को पुलिस ने गिरफ्तार किया - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

नगांव में हेरोइन के साथ चार ड्रग्स आपूर्तिकर्ता को पुलिस ने गिरफ्तार किया



पूजा माहेश्वरी

नगांव। ड्रग्स के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है । नये वर्ष के पहले दिन पुलिस ने अभियान चलाकर भारी मात्रा में ड्रग्स के साथ चार ड्रग्स आपूर्तिकर्ता को गिरफ्तार कर पुलिस ने अपनी मंशा जाहिर कर दी है कि वर्ष 2021 में जिस तरह अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई थी । ठीक उसी तरह नये वर्ष में भी अपराधियों की धरपकड़ जारी रहेगी । कल नये वर्ष के पहले दिन नगांव शहर के नजदीकी अंचल कदमतला से गुप्त सूचना के अनुसार पुलिस ने अभियान चलाकर कर चार ड्रग्स आपूर्तिकर्ता को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है । चारों ड्रग्स आपूर्तिकर्ता ड्रग्स बिक्री करने की तैयारी में थे तभी पुलिस ने दो ड्रग्स आपूर्तिकर्ता को ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया । दो अन्य ड्रग्स आपूर्तिकर्ता कलंग नदी में कूद गए । लेकिन वें भी पुलिस की गिरफ्तारी से बच नहीं पाये और पुलिस ने उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया । इन दोनों पलायन करने वाले ड्रग्स आपूर्तिकर्ता को पकड़ने के लिए पुलिस को सिंगल फायरिंग करनी पड़ी । गिरफ्तार किए गए चारों ड्रग्स आपूर्तिकर्ता के नाम है इक्रामुल इस्लाम (31) , गुलजार हुसैन (27) ,साहिद अली (27), और तुषार पटवारी (25) , इन चारों ड्रग्स आपूर्तिकर्ता के पास से पुलिस ने भारी मात्रा में हेरोइन और नगद रुपए जब्त किए हैं । पुलिस के अनुसार अपराधियों के खिलाफ अभियान में इस वर्ष भी कोई ढिलाई नहीं बरती जायेगी । अपराधियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें