कल से 15 वर्ष से 18 वर्ष के किशोर किशोरी को लगेगा कोविड का टीका  - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

कल से 15 वर्ष से 18 वर्ष के किशोर किशोरी को लगेगा कोविड का टीका 



अमित नागोरी

हाल ही में जिला उपायुक्त कार्यालय के सभागृह में एक बैठक हुई जिसमे शिक्षानुस्थानो के अध्यक्षो की उपस्थिती मे अध्यक्षता मृगेश नारायण बरुवा ने की । इस दौरान 3 जनवरी से 15 वर्ष से 18 वर्ष के किशोर किशोरी को लगने वाले कोविड के टीके के संदर्भ में विस्तृत चर्चा हुई । तदनुसार, असम सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग और माध्यमिक शिक्षा विभाग, गोलाघाट जिले के स्कूलों के निरीक्षकों के सहयोग से, 3 जनवरी से जिले के शैक्षणिक संस्थानों में बड़े पैमाने पर टीकाकरण अभियान शुरू किये जायेंगे। प्रथम स्तर पर 3 जनवरी से 9 जनवरी तक 15 से 18 वर्ष के छात्र छात्राओं को टीके लगेंगे । पश्चात जूनियर कॉलेज, पॉलिटेक्निक और तकनीकी संस्थानों सहित सभी शैक्षणिक संस्थानों पर उक्क्त अभियान चलाया जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि 31 दिसंबर, 2007 को या उससे पहले जन्म लेने वाले सभी छात्र और छात्रा वैक्सीन ले सकेंगे ।

स्कूल के बाहर के किशोर भी टीका शिविर में भाग ले सकेंगे और साथ ही ये सुनिश्चित करने को कहा  टीका बर्बाद न हो।उपायुक्त ने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के साथ शिक्षकों, छात्रों और अभिभावकों से भी अभियान की सफलता के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया । 

उन्होंने शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्यो को छात्रों की सूची तैयार करने और उनमें जागरूकता पैदा करने का भी निर्देश दिया । बैठक में जिला उन्नयन आयुक्त अर्पा बगलरी, अतिरिक्त उपायुक्त कुलदीप हजारिका, संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. अरुण चंद्र महंत और शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद थे । 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें