आर्थिक सर्वेक्षण 31 जनवरी और एक फरवरी को पेश होगा आम बजट - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

आर्थिक सर्वेक्षण 31 जनवरी और एक फरवरी को पेश होगा आम बजट



-सीतारमण वित्त वर्ष 2022-23 का बजट करेंगी पेश


नई दिल्ली। संसद का बजट सत्र 31 जनवरी, 2022 से शुरू होगा, जो 8 अप्रैल तक चलेगा। आर्थिक सर्वेक्षण 31 जनवरी और बजट एक फरवरी को पेश किया जाएगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में एक फरवरी को संसद में 11 बजे वित्त वर्ष 2022-23 का आम बजट पेश करेंगी। यह जानकारी लोकसभा सचिवालय ने दी है।

लोकसभा सचिवालय के मुताबिक बजट सत्र का पहला चरण 31 जनवरी से 11 फरवरी, 2022 तक और दूसरा चरण 14 मार्च से 08 अप्रैल, 2022 तक चलेगा। बजट सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधन से होगी। वित्त वर्ष 2022-23 का बजट मोदी- 2 सरकार और वित्त मंत्री सीतारमण का चौथा केंद्रीय बजट होगा।

उल्लेखनीय है कि इस वित्तीय वर्ष में विकास दर दो अंकों में रहने की उम्मीद जतायी गयी है। सरकार ने सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के 6.8 फीसदी के राजकोषीय घाटे का अनुमान लगाया है। वित्त मंत्री पहले ही उद्योगों के हितधारकों, वित्तीय क्षेत्रों के लोगों, श्रमिक संघों, कृषकों और प्रमुख अर्थशास्त्रियों के साथ बैठकें कर चुकी हैं। इन बैठकों में आयकर स्लैब, डिजिटल सेवाओं के लिए बुनियादी ढांचे की स्थिति और हाइड्रोजन भंडारण के लिए प्रोत्साहन के बारे में अहम सुझाव दिए गए थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें