शोणितपुर (असम)। शोणितपुर जिला के बरसला बरभगीया इलाके में एक तेंदुआ घर में घुसकर पालतू जानवरों को निकल गया। स्थानीय लोगों ने शनिवार को बताया कि बीती रात ज्ञान बहादुर छेत्री नामक व्यक्ति के घर में एक तेंदुआ प्रवेश कर पालतू बकरी को अपना शिकार बना कर मौके से फरार हो गया।
ज्ञात हो कि 30 दिसम्बर को बरसला के विभिन्न इलाकों में तेंदुआ द्वारा आतंक मचाए जाने के बाद स्थानीय लोगों ने वन विभाग से तेंदुआ को पकड़ने के लिए इलाके में पिंजरे लगाने का आग्रह किया था। जिसके बावजूद वन विभाग द्वारा को ठोस कदम नहीं उठाया गया। बरसला के विभिन्न इलाकों में तेंदुआ द्वारा पालतू जानवरों को अपना शिकार बनाया जाने से स्थानीय लोग काफी परेशान हैं।
गत 12 जनवरी को बरसला के खेतों में गाय, बकरी के साथ तेंदुआ को देखा गया था। 12 जनवरी को ही बरसला के बरझार में प्रेम कोच नामक व्यक्ति पर अचानक हमला कर दिया था। जिसकी वजह से उन्हें गंभीर अवस्था में तेजपूर चिकित्सा महाविद्यालय एंड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसका इलाज अभी चल रहा है। स्थानीय लोगों ने तेंदुआ को पकड़ने के लिए विभाग से अनुरोध किया है।(हि.स.)







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें